Gwalior News : 1 लाख रुपये से ज्यादा का गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

Gwalior News : 1 लाख रुपये से ज्यादा का गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

Gwalior Crime News : ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस और पनिहार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 10 किलोग्राम गांजा पकड़ा है, पकडे गए गांजे की कीमत 01 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है, पुलिस आरोपी तस्करों से गांजे के सम्बन्ध में विस्तार से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पनिहार थाने के पास एबी रोड पर कुछ बदमाश बैग में  गांजा भरे हुए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को संदिग्ध गांजा तस्कर को पकड़ने के निर्देश दिए।

एडिशनल एसपी ने डीएसपी क्राइम/सीएसपी लश्कर षियाज केएम एवं एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल के मार्गदर्शन में टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता के साथ क्राइम टीम को पनिहार भेजा। क्राइम ब्रांच टीम ने थाना प्रभारी पनिहार उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा के साथ मुखबिर के बाते एस्थान पर घेराबंदी की, पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति सड़क के किनारे बैग लिये खड़े दिखाई दिये।

पुलिस टीम को देख कर दोनों संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उक्त दोनों सदिग्ध व्यक्ति को बैग के साथ दबोच लिया। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने स्वयं को थाना चिन्नोनी तहसील जौरा, जिला मुरैना का रहने वाला बताया। उनके पास मिले बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो पैकेट मिले, जिन्हें खोलकर देखा गया तो उसके अन्दर गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर दोनों पैकेटों में कुल 10 किलोग्राम गांजा मिला जिसकी कीमत 01 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ पनिहार थाने एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवचेना में ले लिया है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews