
Gwalior News : पति पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है लेकिन जब इसमें “वो” का प्रवेश हो जाता है तो उसकी पवित्रता भंग हो जाती है, ये वो चाहें पुरुष हो अथवा महिला, रिश्ते के बीच में आने के बाद पति पत्नी के साथ उसके परिवार का चैन भी छिन जाता है, आमतौर पर वैसे पत्नियां इस तरह की शिकायत करती हैं कि पति का अफेयर है और वो उसे प्रताड़ित करता है लेकिन ग्वालियर में एक पति पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचा है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती हैं, मुझे उससे बचा लो वो मुझे झूठे केस में फंसा देगी, धमकी देकर और जेवर नगदी लेकर वो मायके चली गई है, पुलिस ने मामला जाँच में ले लिया है।
पत्नी के खिलाफ एसपी ऑफिस में दिया शिकायती आवेदन
ग्वालियर में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ एक आवेदन लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा, उसका आरोप था कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है, मेरी माता पिता और परिवार के अन्य लोगों के साथ बुरा बर्ताव करती है, घर का कोई काम नहीं करती, जब रात को वो काम से वापस आता है तो कमरे का दरवाजा बंद कर लेती है, जिसके चलते मुझे बाहर माता पिता के साथ सोना पड़ता है।
पत्नी का अफेयर होने का आरोप लगाया
शिकायतकर्ता साहिब खान ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले उसकी बुआ की लड़की के साथ हुई थी, उसने बताया कि मुझसे शादी इसलिए कराई गई कि लड़की घर छोड़कर किसी के साथ भागने वाली थी, हमारे डेढ़ साल का एक बेटे भी है लेकिन मेरी पत्नी अभी भी उसी लड़के के प्यार में हैं उससे दिन रात बात करती रहती है।
पति का आरोप, सास और साली ने मेरे साथ मारपीट की, पत्नी को मायके ले गए
साहिब खान ने आवेदन में कहा कि कुछ दिन पहले मैंने उसे लड़के से बात करते हुए सुना तो उसे डांटा तो हमारी लड़ाई हो गई जिसकी शिकायत उसने अपने परिवार वालों से कर दी, मेरी सास और बड़ी साली ने घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट कर दी और मेरी पत्नी मेरे घर से सोने के जेवर, 10 हजार रुपये लेकर धमकी देकर उनके साथ मायके चली गई कि तुझे केस में फंसा दूंगी।
पुलिस ने मामला जाँच में लिया, दोषी पर कार्रवाई का भरोसा दिया
शिकायती आवेदन को पुलिस ने जाँच में ले लिया हैं, पुलिस का कहना है कि ये पति पत्नी के बीच का मामला हैं शिकायतकर्ता की पत्नी का भी पक्ष जाना जायेगा, फिर जाँच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस तरह की शिकायतें घर में ही सुलझ जाएँ तो अच्छा हो क्योंकि घर की दहलीज से निकलने के बाद इसमें जग हसाई के अलावा कुछ नहीं होता।

[dgv_vimeo_video id=”840410486″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

