Gwalior News : पति ने बेटे और रिश्तेदारों की मदद से तलाकशुदा पत्नी का अपहरण कर हत्या की, संपत्ति पर थी निगाह

Gwalior News : पति ने बेटे और रिश्तेदारों की मदद से तलाकशुदा पत्नी का अपहरण कर हत्या की, संपत्ति पर थी निगाह

Gwalior News : ग्वालियर में रिश्तों को तार तार करने वाली वारदात सामने आई है, यहाँ एक महिला का उसके तलाकशुदा पति ने बेटे और कुछ रिश्तेदारों की मदद से पहले अपहरण किया, मारपीट की और फिर हत्या कर शव को घटनास्थल से बहुत दूर झाड़ियों में फेंक दिया, घटना शनिवार की है।  मृतक के बड़े बेटे ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क किया लेकिन पुलिस उसे चौकी से थाने भगाती रही और इतने में आरोपी भाग गए, हालाँकि पुलिस ने हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हत्या की वजह संपत्ति का विवाद और चरित्र पर संदेह सामने आया है।

आपको बता दें कि जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली रानी जाटव का शव घटना के करीब 20 घंटे बाद पुलिस ने पनिहार थाना क्षेत्र के जंगल की झाड़ियों से शनिवार की शाम बरामद किया। महिला का उसके दूसरे पति विजय निधार से करीब 6 महीने पहले तलाक हो चुका था लेकिन उसकी नजर रानी के प्लाट पर थी हालाँकि रानी इस प्लाट के बदले तलाक के समय विजय को साढ़े चार लाख रुपये दे चुकी थी लेकिन विजय प्लाट पर अपना कब्ज़ा चाहता था।

विजय ने रानी की हत्या की योजना बनाई और अपने बेटे विनय और दो रिश्तेदारों अशोक और चतुर्भुज की मदद से रानी के घर किशन बाग़ के पास से उसका अपहरण किया , उसे चाक़ू मारकर घायल किया और फिर उसे अपनी वेन से पनिहार थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक आये। यहाँ खास बात ये है कि मृतका के बड़े बेटे छोटू जाटव ने माँ को गाड़ी में ले जाते हुए देखा था उसके बाद वो गोल पहाड़िया पुलिस चौकी पहुंचा तो उसे जनक गंज थाने पहुंचा दिया, जब छोटू पुलिस थाने पहुंचा तो उसे पुलिस ने वापस पुलिस चौकी भेज दिया। यदि समय रहते पुलिस एक्शन लेती तो हो सकता है घायल अवस्था में रानी की जान बच जाती लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया।

अपहरण की सूचना  के बाद पुलिस जब घटनास्थल देखने पहुंची तो उसे वहां खून मिला। पुलिस को समझ आया कि हत्या के लिए अपहरण हुआ है, फिर पुलिस ने पूछताछ शुरू की जिसमें मालूम चला कि मृतका रानी की पहली शादी गोहद जिला भिंड  निवासी अनिल जाटव से 2004 में हुई थी उसके साथ उसने तलाक के बाद 2016 में रानी ने गोल पहाड़िया निवासी विजय लिधार से शादी की। शादी के कुछ समय बाद विजय और रानी के बीच विवाद होने लगा विजय मारपीट करने लगा, ज्यादा विवाद बढ़ने के बाद करीब आठ महीने पहले दोनों ने तलाक ले लिया । तलाक के बाद रानी का विजय से हुआ छोटा बेटा विनय विजय के साथ रहने लगा और पहले पति अनिल से हुआ बड़ा बेटा छोटू रानी के साथ रहने लगा।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी विजय ने अपने दो रिश्तेदारों से रानी के रेकी करवाई और उसके घर के पास पहुँचते ही बेटे और अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। विजय ने रानी को चाक़ू मारे और फिर अपनी इको वेन में उठा कर ले गए फिर उसकी हत्या के बाद लाश को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो उसे करीब 20 घंटे बाद लाश मिल गई, उसके बाद आरोपियों की खोज की गई तो रविअर देर शाम दो आरोपी मोहना से गिरफ्तार कर लिए गए और दो आरोपी गोहद से। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और वेन भी बरामद कर ली। एसपी ने बताया कि शुरूआती जाँच में मालूम चला है कि आरोपी विजय लिधार और मृतका के बीच प्रोपर्टी का विवाद था, विजय अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और मारपीट करता था जिसके बाद दोनों का तलाक हुआ उसके बाद भी आरोपी अपनी पूर्व पत्नी की सपत्ति हड़पना चाहता था और इसी के चलते उसने हत्या कर दी , पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मृतका रानी जाटव
आरोपी पूर्व पति विजय लिधार

[dgv_vimeo_video id=”833238416″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट    

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews