Gwalior News : दो बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा पति, बोला- प्रेमी के साथ भाग गई मेरी पत्नी, ढूंढ दो साहब

मनोज ने बताया कि हमारे दो छोटे छोटे बच्चे हैं वे भी अपनी माँ को याद करते हैं हमारी शादी को 9 साल हो गए लेकिन फिर भी वो दूसरे लड़के के साथ भाग गई, उसने कहा कि हमने उसे कई उसे मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा , समझाया भी , हमें लगता था कि मान गई लेकिन वो भाग गई। 
SP Office Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर में एसपी ऑफिस की जन सुनवाई में आज एक पति अपनी पत्नी की फरियाद लेकर पहुंचा , उसके साथ उसके दो बेटे और माँ भी थी, उसने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी 6 महीने पहले गोपाल नामक अपने प्रमी से साथ भाग गई, उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे ढूंढ कर ला दें।

शादी में जाने का बहाना बनाकर प्रेमी संग भाग गई पत्नी  

पीड़ित पति मनोज ने  मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी 6 महीने पहले आगरा में शादी का कहकर घर से गई थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी , जब पता किया तो शादी की बात झूठी निकली, मालूम चला कि वप पड़ोस में रहने वाले गोपाल नाम के लड़के के साथ गई थी,  हमने हजीरा थाने में शिकायत की तो वो 20 दिन बाद थाने में पहुंची , पुलिस ने उस एवं स्टॉप सेंटर भेज दिया लेकिन वो वहां से फिर भाग गई और अब तक उसका कोई पता नहीं है।

फोन पर बात करते पकड़ा था समझाया था सोचा था मान जाएगी लेकिन भाग गई 

मनोज ने बताया कि हमारे दो छोटे छोटे बच्चे हैं वे भी अपनी माँ को याद करते हैं हमारी शादी को 9 साल हो गए लेकिन फिर भी वो दूसरे लड़के के साथ भाग गई, उसने कहा कि हमने उसे कई उसे मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा , समझाया भी , हमें लगता था कि मान गई लेकिन वो भाग गई, अब एसपी ऑफिस में शिकायत की है , पुलिस ने जल्दी पता लगा लेने का भरोसा दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”995371454″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews