Gwalior News : तेज गर्मी में भी जारी है अभियान, मानव श्रृंखला बनाकर, रैली निकालकर और घर-घर दस्तक देकर मतदाता को किया जा रहा जागरूक 

voter awareness rally
Gwalior News :  चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को उनके वोट की कीमत समझाने और मतदान वाले दिन घर से निकलकर पोलिंग बूथपर जाकर वोट डालने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं , ग्वालियर जिले में हालाँकि इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है लेकिन जागरूकता के काम में लगे कर्मचारियों क एकादमों को ये गर्मी रोक नहीं पा रही।

Sweep के  तहत जारी है जागरूकता अभियान 

स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत  रैली, मानव श्रृंखला, शपथ व घर-घर दस्तक आदि गतिविधियों के माध्यम से जिले में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मतदान के महत्व पर केन्द्रित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को ग्वालियर शहर में जगह-जगह रैली निकाली गई। साथ ही गृह भेंट कर लोगों को मतदान का महत्व समझाकर आगामी 7 मई को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
शहर के बहुमंजिला एन्क्लेव एवं गेट बंद कॉलोनियों में भी स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में शहर के वार्ड क्र.-7 में स्थित अर्णव ग्रीन सिटी कॉलोनी व वार्ड-49 के अंतर्गत कृष्णा एन्क्लेव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई और मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
इसी तरह नगर निगम के जोन क्रमांक-10 के अंतर्गत पंचशीलनगर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये रैली निकाली गई। शहर की विभिन्न बस्तियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बीएलओ ने घर-घर संपर्क कर लोगों को मतदान तिथि 7 मई की जानकारी दी। मुरार क्षेत्र के काशीपुरा, एमएच चौराहा व बंशीपुरा में शासकीय कर्मचारियों ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व के अंतर्गत मढैया, केदारपुर व नाका चंद्रबदनी क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को शपथ भी दिलाई गई। कम्पू क्षेत्र में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews