Gwalior News : पान मसाला कंपनी पर आयकर विभाग का छापा

Gwalior News :  पान मसाला कंपनी पर आयकर विभाग का छापा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पान मसाला कारोबारी के करीब 6 ठिकानों पर टैक्स चोरी की आशंका के चलते छापे (Raid) की कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि छापे की कार्यवाही राजश्री नाम से पान मसाला बनाने वाली कम्पनी के ठिकानों पर की गई है।

आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि राजश्री पान मसाला बनाने वाली कंपनी टैक्स चोरी कर रही है, शिकायत के आधार पर विभाग के छापे की कार्यवाही कर दस्तावेज जब्त किये हैं जिनकी जाँच की जाएगी।  बताया जा रहा है कि छापामार टीम सुबह 6 बजे ही कंपनी मालिक के ठिकानों पर पहुँच गई हुए छापे की कार्यवाही शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : कई राज्य में जल्द दस्तक देगा मानसून, 19 राज्य में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में प्री-मानसून से बदला मौसम

कहा जा रहा है कि छापे की कार्यवाही की शुरुआत कासिम खां का बड़ा दाल बाजार स्थित कंपनी के ऑफिस पर की गई इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर सहित करीब 6 ठिकानों पर कार्यवाही की गई। फ़िलहाल इस कार्यवाही के बारे में विभाग के अधिकारी अधिकृत तौर पर कुछ नहीं बता रहे।

[dgv_vimeo_video id=”720972517″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews