Gwalior News : चलती कार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल किया, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, दो गिरफ्तार एक फरार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल एक्शन में आई और फिर उसने चीनौर पहुंचकर दुष्कर्म करने वाले  मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुई कार और जिसमें वीडियो बनाया वो मोबाइल जब्त कर लिया।
सतना- पिता ने किया साढ़े 3 साल की बच्ची को गायब, पत्नी पहुंची कोर्ट, हाईकोर्ट ने गृह सचिव सहित को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Gwalior News : सोशल मीडिया पर अंजान शख्स से दोस्ती कई बार घटक होती है इस बात को लगातार समझाया जाता है बताया जाता है बावजूद इसके  इसमें किशोर, युवा और वयस्क सभी फंस जाते हैं और फिर दुष्परिणाम झेलते हैं, ताजा मामला मोहना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से जुड़ा है।

इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, दिया धोखा 

घटनाक्रम के मुताबिक मोहना में रहने वाली 13 साल की 9 वीं की छात्रा की दोस्ती एक साल पहले चीनौर में रहने वाले युवक से इंस्टाग्राम पर हुई , दोस्ती बातचीत में बदल गई, फिर उस युवक में से अपनी इस दोस्त का दूसरे दोस्तों से परिचय कराया और फिर लड़की की दूसरे दोस्त से भी खूब बात होने लगी।

कार में जबरन ले गए तीन दोस्त, एक ने दुष्कर्म किया दूसरे ने वीडियो बनाया, तीसरा चलता रहा कार  

1 जून को ये दोनों दोस्त अचानक चीनौर से कार में तीसरे दोस्त के साथ मोहना पहुंच गए और लड़की को मिलने बुलाया, वहां बातचीत करते रहे फिर घूमने लॉन्ग ड्राइव पर चलने की जिद करने लगे, लड़की ने मना किया तो जबरन कार में बैठाया और बाईपास की तरफ ले गए, इनमें से पीछे बैठा युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा, लड़की ने मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और साथी ने इसका वीडियो बना लिया,वीडियो बनाने के बाद युवकों ने लड़की को धमकी दी कि यदि किसी को ये बात बताई तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे, और फिर लड़की को धक्का देकर कार से उतार दिया।

फिर मिलने बुलाया, लड़की ने इंकार किया तो वीडियो वायरल किया   

घटना के बाद युवक लड़की को परेशान करने लगे उसे धमकी देते रहे कि किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा तुझे बदनाम कर देंग , युवकों ने लड़की को फिर मिलने बुलाया तो उसने इंकार कर दिया और मोबाइल बंद लिया , ये बात युवकों को नागवार गुजरी और दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया, वायरल वीडियो जब लड़की तक और परिजनों तक पहुंचा तो फिर लड़की ने पूरी बात घर वालों को बता दी जिसके बाद लड़की ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की।

पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया, तीसरा फरार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल एक्शन में आई और फिर उसने चीनौर पहुंचकर दुष्कर्म करने वाले  मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुई कार और जिसमें वीडियो बनाया वो मोबाइल जब्त कर लिया , इनका तीसरा साथी अभी फरार है, पुलिस ने कहा है जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लेंगे ।

[dgv_vimeo_video id=”987123884″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews