Gwalior News : जन आशीर्वाद यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी, 200 से ज्यादा स्वागत मंच होंगे, सभा को संबोधित करेंगे कैलाश विजयवर्गीय, गोवा के सीएम सावंत

Gwalior News : जन आशीर्वाद यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी, 200 से ज्यादा स्वागत मंच होंगे, सभा को संबोधित करेंगे कैलाश विजयवर्गीय, गोवा के सीएम सावंत

Gwalior News :  विधानसभा चुनाव से पहले मप्र में भारतीय जनता पार्टी  जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, पिछले दिनों श्योपुर से शुरू हुई यात्रा क्रमांक पांच अलग अलग जिलों में होती हुई कल 12 सितम्बर को ग्वालियर में प्रवेश करेगी, ग्वालियर के कार्यकर्ता इसका स्वागत विक्की फैक्ट्री चौराहे पर करेंगे और फिर ये यात्रा शहर की तीनों विधानसभा में भ्रमण करेगी।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा से प्रवेश करेगी जन आशीर्वाद यात्रा 

जिला अध्यक्ष अभय चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि यात्रा का स्वागत ग्वालियर के कार्यकर्ता विक्की फैक्ट्री के पास झाँसी रोड थाना क्षेत्र में करेंगे, यहां से यात्रा नाका चन्द्रबदनी, मेडिकल कॉलेज, माधव डिस्पेंसरी, दाल बाजार चौराहे से इंदरगंज ऊंट पुल तक ग्वालियर पूर्व विधानसभा में घूमेगी।

रास्ते में शामिल होंगे ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता 

ऊंट पुल पर यात्रा में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा का कार्यकर्ता भी शामिल हो जायेगा, फिर यात्रा दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार , फालका बाजार, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी होते हुए नौगजा रोड पहुंचेगी यहाँ इसमें ग्वालियर विधानसभा का कार्यकर्ता शामिल होगा।

समापन हजीरा पर होगा , सभा को कैलाश विजयवर्गीय, गोवा के सीएम करेंगे संबोधित 

ग्वालियर विधानसभा के लिए यात्रा नौगजा रोड से फूलबाग रोड, तानसेन नगर रोड, किला गेट होते हुए हजीरा पहुंचेगी जहाँ एक विशाल आमसभा होगी जिसमें भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित पार्टी के अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे ।

पार्टी नेताओं का दावा, यात्रा का ग्वालियर में होगा ऐतिहासिक स्वागत 

उन्होंने बताया कि अभी यात्रा के स्वागत के लिए 200 स्वागत मंच बनाने की बात सामने आई है लेकिन उम्मीद कि इतने और स्वागत मंच बनेगे, उन्होंने कहा कि ग्वालियर में जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा।

[dgv_vimeo_video id=”863164668″]

[dgv_vimeo_video id=”863155788″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews