Gwalior News : हुकुमचंद मिल की तर्ज पर संवरेगी JC Mill मजदूरों की तक़दीर, सीएम डॉ मोहन यादव ने दिया आश्वासन

आपको बता दें कई दशक से जेसी मिल बंद है इसमें काम करने वाले बहुत से परिवार आज भी अपने पुराने भुगतान की आस में हैं, सरकारों ने भरोसे दिए लेकिन भरोसे पूरे नहीं हुए , अब उन्हें एक बार फिर भरोसा मिला है जिसके पूरा होने की उन्हें उम्मीद है
CM Mohan Yadav

Gwalior News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  ग्वालियर के लिए आज एक बड़ी सौगात देने का भरोसा दिया है, यहाँ की रियासत कालीन जेसी मिल के मजदूरों की गंभीर स्थिति को समझते हुए उन्होंने भरोसा दिया है कि इंदौर की हुकुमचंद मिल की तर्ज पर ग्वालियर की जेसी मिल के मजदूरों की किस्मत भी जल्दी बदलेगी, ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ये भरोसा केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिया , सिंधिया ने सीएम मोहन यादव को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।

सिंधिया बोले ऐसा मुख्यमंत्री मिलना आशीर्वाद समान है 

सिंधिया ने कहा कि सीएम मोहन यादव से मैंने और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निवेदन किया था कि जैसे आपने अन्य जगह के मिल मजदूरों की समस्या का निराकरण किया है वैसे ही ग्वालियर की जेसी मिल के मजदूरों की समस्या का निदान कीजिये , इन मजदूरों को उनकी बकाया राशि का भुगतान हो जाये रहने को घर हो जाये, ये सुनने के बाद उन्होंने भरोसा दिया है कि वे इसे जरुर पूरा करेंगे, सिंधिया ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री मिलना हमारे लिए आशीर्वाद की बात है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews