Gwalior News : लूट का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी सोने की चेन सहित गिरफ्तार

Gwalior News : लूट का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी सोने की चेन सहित गिरफ्तार

Gwalior News : ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक महिला की सोने की चेन लूटकर भागे तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर है और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 27 अप्रैल को महाराजपुरा  थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम के पीछे तीन भाई की प्याऊ का चौराहा के पास शाम के समय तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये थे। लूट की घटना के बाद एडिशनल एसपी  ऋषिकेश मीणा को लूट के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना टी आई महाराजपुरा पंकज त्यागी के नेतृत्व में थाना महाराजपुरा पुलिस की टीमों को उक्त लूट की घटना का खुलासा करने हेतु लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को चिन्हित किया जाकर उनकी तलाश की गई।

लूट के आरोपियों की तलाश में लगी हुई टीमों को मालूम चला कि उक्त लूट की घटना करने वाले शातिर बदमाश श्रमिक कालोनी के पास देखे गये हैं। इस सूचना पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर तीनों शातिर बदमाशों को धरदबोचा और उनकी निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को भी बरामद कर लिया गया है।

पकड़े गये तीनों बदमाशों से जिले में हुई अन्य लूट की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ली जा रही है। पकड़े गये आरोपियों में से दो आरोपी मुरैना तथा एक आरोपी महाराजपुरा क्षेेत्र का रहने वाला है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews