Gwalior News : टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब दिलाने का मैसेज आया, साइबर ठग ने एकाउंट से उड़ा दिए 2 लाख से ज्यादा रुपये

जब इसका रिफंड नहीं आया तो शिवम ने बात करनी चाही लेकिन बात नहीं हो पाई, वो लगातार प्रयास करता रहा लेकिन जब रकम वापस नहीं मिली तो फिर उसे समझ आ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
Cybercrime Thana Gwalior

Gwalior News : पुलिस द्वारा बार बार सावधान करने के बाद भी लोग साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं और अपनी मेहनत की कमाई गँवा रहे हैं , ऐसा ही एक मामला फिर ग्वालियर में सामने आया है जिसमें साइबर ठग ने 2 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए, युवक की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि शताब्दीपुरम में रहने वाले शिवम तिवारी ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है कि 6 जून को उनके तेली ग्राम एकाउंट ओअर एक मैसेज आया जिसमें पार्ट टाइम जॉब दिलाने की बात कही  थी उसने सोचा कि पार्ट टाइम कुछ कमाई हो जाएगी तो उसने मैसेज में दिए नंबर पर बात की।

लिंक डाउनलोड करते ही रकम गायब 

वहां से एक युवक ने शिवम से बात की और उसकी बातों में आकर उसने युवक द्वारा भेजी गई लिंक को डाउनलोड कर लिया युवक के कहने पर उसने कुछ रुपए भेजे तो उसे डबल रुपए मिले, शिवम को विश्वास हो गया तो फिर ठग के कहने पर उसने  2,20,000 इन्वेस्ट करा लिए।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

जब इसका रिफंड नहीं आया तो शिवम ने बात करनी चाही लेकिन बात नहीं हो पाई, वो लगातार प्रयास करता रहा लेकिन जब रकम वापस नहीं मिली तो फिर उसे समझ आ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, ठगे जाने के बाद शिवम ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की गई है, युवक की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है  पुलिस का कहना है कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”996151407″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews