Gwalior News : बस में बैठकर भोपाल जा रही थी घर से गायब नाबालिग, पुलिस ने पकड़ा

Gwalior News : बस में बैठकर भोपाल जा रही थी घर से गायब नाबालिग, पुलिस ने पकड़ा

Gwalior News : घर से गायब नाबालिग (Minor) बालक बालिकाओं को सही सलामत उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने इन दिनों “ऑपरेशन मुस्कान” चला रखा है, पुलिस ने इस अभियान में एक सफलता हासिल करते हुए घर से गायब एक नाबालिग तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया, जिस समय पुलिस ने नाबालिग बालिका को पकड़ा वो उस समय बस में बैठकर भोपाल जा रही थी।

गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 15 जनवरी 2023 से गुम बालक बालिकाओं का पता लगाने के लिए  ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ चलाया जा रहा है। ग्वालियर जिले में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देश पर गुम बालक/बालिकाओं की पतारसी हेतु अन्य जिलों व राज्य के बाहर पुलिस टीमें भेजी जा रही है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी शहर (मध्य/यातायात) मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना तिघरा पुलिस की टीम को थाना क्षेत्र से गुम हुई बालक/बालिकाओं की पतारसी हेतु लगाया गया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले 23 जनवरी 2023 को नाबालिग के पिता निवासी ग्राम भयपुरा, ग्वालियर ने थाना तिघरा में अपनी नाबालिग पुत्री के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में फरियादी ने बताया था कि दिनांक 23 जनवरी 2023 को दोपहर मेरी नाबालिग लड़की घर से काली माता के मंदिर दर्शन करने की कह कर गई थी जो वापस लौटकर नहीं आई। मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तिघरा में अपहरण की धारा 363 IPC  क एताहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था और संदेही युवक की तलाश प्रारम्भ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर  थाना प्रभारी तिघरा SI सुरेश सिंह कुशवाह द्वारा उनके थाना क्षेत्र से गुम हुई एक नाबालिग बालिका का पता लगाने के लिए दो टीमों को लगाया गया। जांच के दौरान प्रकरण में आये तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण के आधार पर उक्त नाबालिग बालिका का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम को ग्राम बिठौली, रामपुरा, ओड़पुरा, गोल पहाड़िया, नवग्रह कॉलोनी, गिरवाई, बेला की बावड़ी तथा दूसरी पुलिस टीम को पनिहार, घाटीगांव, मोहना, सुभाषपुरा, सतनवाड़ा, शिवपुरी शहर भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा वहां पर अपहृता नाबालिग बालिका की स्थानीय पुलिस के सहयोग से काफी तलाश की गई। लगातार प्रयास के बाद  पुलिस टीम ने अपहृता बालिका को आज  25 जनवरी 2023 को  रॉक्सी पुल पर भोपाल जाने वाली बस से दस्तयाब(पकड़ लिया) कर लिया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को उनके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews