Gwalior News : वर्दी पर हाथ डालने वाले शातिर बदमाशों को सिखाया सबक, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस

पुलिस ने आज गिरफ्तार दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला, बदमाशों को अचलेश्वर मंदिर के पास घटना स्थल पर ले गए और फिर कोर्ट में पेश किया, आरोपियों के फरार तीसरे साथी की कम्पू थाना पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की टीमें द्वारा तलाश कर रही हैं पुलिस को उमीद है वो भी जल्दी ही पकड़ा जायेगा।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने उन दो बदमाशों को अच्छा सबक सिखाया जिन्होंने वर्दी पर हाथ डालने की जुर्रत की थी, कल हुए एक घटनाक्रम में बुलट सवार तीन बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की थी, बदमाश इस बात से उत्तेजित हो गए थे कि उन्हें रोका क्यों गया, वे पुलिस से उलझ गए, वहां मौजूद जनता ने उनमें से एक को पकड़कर उनकी जानकर पिटाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया और दूसरे को पुलिस ने रात को उसके ठिकाने से उठा लिया इनका तीसरा साथी अभी फरार है, पुलिस ने आज गिरफ्तार दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला।

ड्यूटी पर तैनात ट्रेफिक जवान के साथ बदमाशों ने की मारपीट 

आपको बात दें कि शहर के प्रसिद्द अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास कल सोमवार को भंडारा होने के कारण वहां यातायात व्यवस्था के लिए ट्रेफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षक अनूप सिंह के ने एक मॉडिफाई साइलेंसर वाली  बुलेट मोटर पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर तीनों युवकों ने यातायात आरक्षक पर उत्तेजित होकर हमला कर दिया उसके साथ मारपीट करने लगे। अनूप सिंह के साथ मौजूद अन्य यातायात कर्मियों ने बीचबचाव किया इसी बीच वहां भीड़ जमा हो गई जिसने बदमाशों को काबू किया एक बदमाश भीड़ ने पकड़ लिया जबकि दो भाग गए, जिसमें से एक को पुलिस ने रात को दबिश देकर पकड़ लिया।

[dgv_vimeo_video id=”941218955″]

आरक्षक अनूप सिंह की शिकायत पर तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना में शामिल आरोपी कौशलेन्द्र उर्फ सोनू यादव और भानू जाटव पुत्र दीपचन्द्र जाटव निवासी ललितपुर कालोनी थाना कम्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी रोनक बाथम फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार भानु जाटव पूर्व अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना कम्पू में पहले से ही 09 अपराध  दर्ज हैं, इसके विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है तथा बाउंड ओवर के उल्लंघन में घारा 122 की कार्यवाही अलग से की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”941214689″]

हमलावर बदमाश हिस्ट्री शीटर 

इसी प्रकार गिरफ्तार अन्य आरोपी कौशलेन्द्र उर्फ सोनू यादव के खिलाफ थाना गिरवाई में 354 IPC का आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। फरार तीसरा आरोपी रोनक उर्फ सुरेश बाथम आपराधिक पृष्ठभूमि का है जिसके विरुद्ध थाना कम्पू में हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा डालना, मारपीट, बलवा, आर्म्स एक्ट जैसे 10 अपराध पंजीबद्ध है, इसके विरुद्ध भी जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”941214867″]

पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस 

पुलिस ने आज गिरफ्तार दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला, बदमाशों को अचलेश्वर मंदिर के पास घटना स्थल पर ले गए और फिर कोर्ट में पेश किया, आरोपियों के फरार तीसरे साथी की कम्पू थाना पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की टीमें द्वारा तलाश कर रही हैं पुलिस को उमीद है वो भी जल्दी ही पकड़ा जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews