Gwalior News : गंदगी पर भड़के निगम कमिश्नर, एक अधिकारी निलंबित

Gwalior News : गंदगी पर भड़के निगम कमिश्नर, एक अधिकारी निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) नगर निगम कमिश्नर  ने गुरुवार को बस स्टैंड एवं बस स्टैंड पर बने आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड एवं आश्रय स्थल पर गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर वे नाराज हो गए और बस स्टैंड प्रभारी राकेश तोमर को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल (Gwalior News: Municipal commissioner furious over the mess, one officer suspended) जब निरीक्षण कर रहे थे उसी समय बस स्टैंड से रवाना हो रही बस में से यात्रियों द्वारा सड़क पर थूके जाने पर उन्होंने बस को रुकवाकर बस में बैठे यात्रियों को स्वच्छता का ध्यान रखने की समझाइश दी और चेतावनी दी कि यदि किसी यात्री द्वारा सड़क पर थूका गया तो उसके खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP News : किसानों के लिए अच्छी खबर, सभी फसलों के लिए बीज दर तय, सीधे खाते में आएगी अनुदान राशि

दुकानदारों से जताई नाराजगी 

नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने रेलवे स्टेशन परिसर एवं स्टेशन बजरिया में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी दुकान के सामने गंदगी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार से सफाई करा कर दुकान को सील कर दिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें – परिवारवाद को लेकर क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, देखें वीडियो

साइंस कॉलेज एवं जलविहार परिसर का किया निरीक्षण

निगम कमिश्नर ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केंद्र एवं काउंटिंग केंद्र साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद जल विहार स्थित परिषद भवन का निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए साथ ही जल विहार परिसर के जलाशय की साफ सफाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews