Gwalior News : रिश्वत लेते पकड़े गए नगर निगम कर्मचारी की सेवा समाप्त, क्षेत्रीय अधिकारी निलंबित

Gwalior News : रिश्वत लेते पकड़े गए नगर निगम कर्मचारी की सेवा समाप्त, क्षेत्रीय अधिकारी निलंबित

Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह ने लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए आउट सोर्स कर्मचारी विवेक सिंह तोमर की सेवा समाप्त कर दी है और उसका साथ देने वाले भष्ट क्षेत्रीय अधिकारी (ZO) उत्पल सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया है, कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार करने वाला या रिश्वत लेने वाला बक्शा नहीं जायेगा।

गौरतलब है कि लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने एक शिकायत के आधार पर आज क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 8 में पदस्थ आउट सोर्स कर्मचारी विवेक सिंह तोमर को 10,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, लोकायुक्त ने इस मामले में क्षेत्रीय अधिकारी (उप यंत्री) उत्पल सिंह भदौरिया को भी आरोपी बनाया है।

फरियादी भूतपूर्व सैनिक राकेश सिंह सिकरवार ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि उसके दीनदयाल नगर में दो प्लाट है जिसपर भवन निर्माण की मंजूरी के लिए क्षेत्रीय अधिकारी उत्पल सिंह और उनके यहाँ का कर्मचारी विवेक सिंह 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं, सौदा 15 हजार में तय हुआ, उसने 5 हजार रुपये की पहली किश्त दे दी और दूसरी किश्त 10 हजार रुपये आज देना तय हुए, आज ZO उत्पल सिंह भदौरिया ने 10 हजार रुपये लेने के लिए विवेक तोमर को भेज दिया और जैसे ही दिए राकेश सिंह ने  विवेक सिंह को रिश्वत दी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत लेने की बात सामने आने के बाद कमिश्नर हर्ष सिंह ने क्षेत्रीय अधिकारी (उप यंत्री) उत्पल सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए और निलंबन अवधि में उनका कार्यालय जनसंपर्क विभाग कर दिया, इसके साथ ही कमिश्नर ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 8 पर एजेंसी के माध्यम से पदस्थ आउट सोर्स श्रमिक विवेक तोमर की सेवाएं समाप्त कर उसे राज सिक्योरिटी को वापस कर दी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews