Gwalior News: हवाई सेवा में जुड़ा नया अध्याय, Spicejet ने शुरू की कार्गो सुविधा

Gwalior News: हवाई सेवा में जुड़ा नया अध्याय, Spicejet ने शुरू की कार्गो सुविधा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। स्पाइस जेट (Spicejet) ने शनिवार को ग्वालियर (Gwalior) की हवाई सेवाओं के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।  शनिवार को ग्वालियर में इसका शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्वालियर के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि कार्गो सुविधा (Cargo Facility) एयर कनेक्टिविटी में एक स्वर्णिम अध्याय है इसका लाभ ग्वालियर सहित आसपास के व्यापार उद्योग को मिलेगा।

स्पाइस जेट (Spicejet) ने ग्वालियर विमानतल पर एक सादे समरोह में कार्गो सुविधा का शुभारंभ किया।  कार्य्रकम के मुख्य अतिथि मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्वालियर MPCCI Gwalior) के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्गो सुविधा (Cargo Facility) की शुरुआत की।

डॉ अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज ग्वालियर से एयर कनेटिविटी में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है क्योंकि  स्पाइस जेट (Spicejet) यहां से कार्गो सुविधा प्रारम्भ कर रही है।  उन्होंने इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जब तक कुछ सुविधा मांगने की सोच पाते है उससे पहले ही उसकी घोषणा हो जाती है।  सिंधिया जी ने नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद बहुत कम समय में पूरे प्रदेश को जो सौगातें दी है, वे हमारी अपेक्षा से बहुत अधिक है।  आज कार्गो सुविधा ग्वालियर में एयर सर्विस को निरन्तर जारी करने में बहुत सहयोगी बनेगी वहीं माल (सामान) की आवाजाही बहुत सुगम होगी जिसमें एयरपोर्ट से एयरपोर्ट पर ही माल  (सामान) एक्सचेंज हो सकेगा जिससे माल जल्दी और पूरी सुरक्षा से प्राप्त हो सकेगा।

ये भी पढ़ें – अपराजिता : दुनिया से जाते जाते दो लोगों को रोशनी दे गई 18 दिन की यह मासूम

डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की उड़ान योजना में जो भावना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई यात्रा करे, उससे न केवल उड़े बल्कि जुड़े भी तो यह सेवा उस भावना को जोड़ने का कार्य करेगी इससे  लोगों की भावनाएं एक दूसरे के पास जल्द पहुंचने में मदद होगी।

ये भी पढ़ें – सियासी हलचल के बीच सामने आया अरुण यादव का बड़ा बयान, दिग्विजय बोले- सहमत हूं

डॉ अग्रवाल ने वादा किया कि हर एयर लाइंस कंपनी को मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहयोग करेगा और इन सेवाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे इसके लिए सतत प्रयत्नशील रहेगा। कार्यक्रम में स्पाइस जेट की ओर से सीनियर मैनेजर कार्गो अवधेश अग्रवाल, स्टेशन मैनेजर ग्वालियर पारियाज, मैनेजर सेल्स वेदप्रकाश, मैनेजर ग्वालियर ऑपरेशन सोनू कुमार, स्टेशन मैनेजर एयर पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया अजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी पोस्टर मेल ग्वालियर केप्टन सुरेश ठाकरे के साथ चेम्बर ऑफ कॉमर्स से पवन अग्रवाल, आशीष जैन, विनोद जैन, आशीष अग्रवाल, अजय जैसवानी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर: रिक्शा चालक की सजगता से बची मासूम की जिंदगी, पुलिस ने किया सम्मानित

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews