Gwalior News : दोस्ती की, फिर धोखे से महिला कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाया, 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस में मामला दर्ज

धीरे धीरे आरोपी को हिम्मत बढ़ती गई और वो महिला के घर जाकर उसके साथ जब चाहे जबरदस्ती करने लगा, ये सिलसिला 6 साल से जारी है, अब जब सब्र का बाँध टूट गया और महिला आरोपी की ब्लैकमेलिंग से थक गई तो उसने थाटीपुर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने पुलिस ने अपने एक साथी कर्मचारी के खिलाफ 6 साल से दुष्कर्म करने की शिकायत  दर्ज कराई है, महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसने विश्वास इमं लेकर धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने के नाम पर दुष्कर्म करता रहा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है, महिला फाइनेंस कंपनी में काम करती है, इसी कंपनी में मुरैना निवासी मोनू कडेरे भी काम करता है, दोनों के पहचान हुई और दोनों का मिलना शुरू हो गया, घर आना जाना शुरू हो गया।

महिला कर्मचारी से दोस्ती के साथ विश्वासघात 

घर आते जाते के दौरान आरोपी ने महिला के कुछ अश्लील वीडियो बना लिए और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी भी , डरी सहमी महिला उसकी बातों में आकर चुप रही।

6 साल से कर रहा था दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज किया  

धीरे धीरे आरोपी को हिम्मत बढ़ती गई और वो महिला के घर जाकर उसके साथ जब चाहे जबरदस्ती करने लगा, ये सिलसिला 6 साल से जारी है, अब जब सब्र का बाँध टूट गया और महिला आरोपी की ब्लैकमेलिंग से थक गई तो उसने थाटीपुर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया, पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज का रारोपी की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”944842346″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews