Gwalior News : टोकने पर भड़के युवक, साथियों के साथ होटल में घुसकर सगाई समारोह में की मारपीट व फायरिंग, एक घायल, मामला दर्ज

रात को करीब 1 बजे 6 लोग लाठी डंडों और हथियार से लैस होकर होटल में घुसे और उन्होंने सगाई समारोह में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी, थोड़ी देर में वहां चीख पुकार मच गई होटल स्टाफ ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की और फिर मारपीट करने के बाद वे लोग फायरिंग कर भाग गए, युवकों की गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर के होटल में घुसकर सगाई समारोह में मारपीट करने और अवैध हथियार से फायरिंग करने का मामला सामने आया है, घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं।

स्विमिंग पूल से नहाकर आये युवक टोकने पर भड़के 

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बने होटल बेलेव्यु में कल रात के सगाई समारोह था, कुछ लोग होटल के अन्य कमरों में ठहरे हुए थे, इसी दौरान कुछ युवक स्विमिंग पूल से नहाकर वहां आये उनके बदन पर पूरे कपड़े नहीं थे, वहां महिलाएं मौजूद थी तो सगाई में मौजूद एक व्यक्ति जो मामा था उसने उन्हें टोका तो उनके बीच मुंहवाद हो गया बाद में वे लोग चले गए।

सगाई समारोह में की मारपीट और फायरिंग, एक घायल 

रात को करीब 1 बजे 6 लोग लाठी डंडों और हथियार से लैस होकर होटल में घुसे और उन्होंने सगाई समारोह में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी, थोड़ी देर में वहां चीख पुकार मच गई होटल स्टाफ ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की और फिर मारपीट करने के बाद वे लोग फायरिंग कर भाग गए, युवकों की गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज आये सामने, 6 के खिलाफ मामला दर्ज  

घटना की शिकायत विश्व विद्यालय थाने में कराई गई है, एडिशनल एसपी षियाज़ केएम ने बताया कि दो नामजद और 4 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं, एक आरोपी ने अवैध पिस्टल से तीन फायर भी किये है जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”945222122″]

[dgv_vimeo_video id=”945222218″]

[dgv_vimeo_video id=”945222337″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews