Gwalior News : सीने में दर्द हुआ, अस्पताल पहुंचते ही बंदी की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Gwalior News : सीने में दर्द हुआ, अस्पताल पहुंचते ही बंदी की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर सेन्ट्रल जेल (Gwalior Central Jail) में बंद एक विचाराधीन बंदी की आज मंगलवार को सुबह मौत हो गई। उसके सीने में दर्द उठा तो जेल प्रबंधन ने उसे जयारोग्य अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुचंते ही उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट करने और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।  आक्रोशित परिजनों ने पोस्ट मार्टम के बाद शव को चौराहे पर रखकर चक्का जाम (Chakka Jam) कर दिया।

सेन्ट्रल जेल ग्वालियर अधीक्षक मनोज कुमार साहू के मुताबिक विचारधीन बंदी देवेंद्र जाटव 17 फरवरी को जेल में आया था। उस पर हत्या के प्रयास जैसा गंभीर आरोप था।  कल रात को उसके सीने में तेज दर्द उठा तो उसे पहले जेल के अस्पताल में इलाज दिया फिर उसे तत्काल जयारोग्य अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहाँ अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और MPPEB को जारी किया नोटिस, ये है मामला

जेल अधीक्षक के मुताबिक संभवतः हार्ट अटैक से बंदी की मौत हुई है। अस्पताल ने भी मौत का कारण हाइपर टेंशन (BP ज्यादा होना) बताया है। उधर परिजनों ने देवेंद्र के साथ जेल में मारपीट करने और उसकी हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।  परिजनों ने पोस्ट मार्टम के बाद गोले का मंदिर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और दोषियों दिलाने को सजा की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – MP News: पशु चिकित्सा इकाई योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

[dgv_vimeo_video id=”688391987″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews