Gwalior News : नलों में नहीं पहुंचा पानी तो फूटा जनता का गुस्सा, ऊर्जा मंत्री को घेरा, मुर्दाबाद के नारे लगाये

Energy Minister Pradyuman Singh Tomar

Gwalior News : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब वे अपनी विधानसभा (ग्वालियर विधानसभा) में आधी रात को जनता से उसका हाल और समस्या जानने पहुंचे थे, ऊर्जा मंत्री जब गेंडे वाली सड़क पर पहुंचे और लोगों से उनकी समस्या पूछने लगे तो वहां पेयजल की समस्या से परेशान लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, लोग चिल्लाने लगे कि हमें पानी नहीं मिल रहा, एक दो लोगों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगा दिए, जिन्हें अन्य लोगों ने शांत करा दिया , मंत्री ने वहीं से नगर निगम के अधिकारियों को फोन लगाया और समस्या के निराकरण के लिए कहा।

[dgv_vimeo_video id=”929442210″]

जनता की समस्या जानने आधी रात को पहुंचे ऊर्जा मंत्री 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी आदत के मुतबिक अपने क्षेत्र की जनता के बीच उनकी समस्या जानने के लिए किसी भी समय पहुंच जाते हैं, ये समय तड़के 4 बजे से लेकर आधी रात तक कभी भी हो सकता है, इसी क्रम में मंत्री जी बीती रात 12 बजे के बाद गेंडे वाली सड़क पर पहुंचे, उन्हें पता चला था कि यहाँ पानी नहीं आ रहा, लोग परेशान हैं।

3 दिन से पेयजल समस्या से परेशान जनता का फूटा गुस्सा, लगाये मुर्दाबाद के नारे 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनता से समस्या पूछी तो जनता फट पड़ी , लोग बोले हमारे नलों में तीन से पानी नहीं आ रहा , गर्मी इतनी तेज पड़ रही है और हम पानी के लिए परेशान हैं, कोई नहीं सुनता, गुस्साए लोगों ने मंत्री जी का गाड़ी सहित घेराव कर दिया, लोग चिल्लाने लगे कि हमें पानी नहीं मिल रहा, इसी बीच कुछ लोगों ने ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगा दिए जिन्हें स्थानीय लोगों ने शांत कराया।

मंत्री ने दिया आचार संहिता का हवाला, निगम अफसरों से किया निवेदन 

अचानक से मुर्दाबाद के नारे सुनकर मंत्री जी असहज हो गए उन्होंने लोगों को शांत कराया और समस्या के निराकरण का भरोसा दिया, उन्होंने बड़े ही सधे हुए अंदाज में कहा कि इस समय आचार संहिता लगी हुई है हमें कोई भी ऐसा काम नहीं करना जो उसके उल्लंघन की श्रेणी में आता हो, उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि समस्या का निराकरण होगा, उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को समस्या को दूर करने के लिए कहा ।

मंत्री के घेराव की सूचना पर पहुंची पुलिस, लोगों को कराया शांत 

उधर मंत्री के घेराव की सूचना मिलते ही स्थानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची उसने मंत्री को घेरकर खड़ी जनता को वहां से हटाया और अपने अपने घर जाने के लिए कहा, लोग बड़ी मुश्किल से नाराज होते हुए वहां से निकल गए। आपको बता दें कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले नगर निगम एक वार्ड क्रमण 36 के गेंडे वाली सड़क क्षेत्र में 3 दिनों से नलों में पानी नहीं आया, वे स्थानीय पार्षद से लेकर नगर निगम अधिकारियों तक से निवेदन कर चुके लेकिन फिर भी पानी नहीं आया इसलिए जैसे ही ऊर्जा मंत्री पहुंचे उन्होंने घेर लिया और कहा कि हमने तो आपको वोट दिया है हमारी समस्या आप दूर करो।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews