Gwalior News : ग्राहक को देने से पहले पुलिस ने पकड़ी 1 लाख की स्मैक, तस्कर गिरफ्तार

Gwalior News : ग्राहक को देने से पहले पुलिस ने पकड़ी 1 लाख की स्मैक, तस्कर गिरफ्तार

Gwalior News : विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्वालियर पुलिस अलर्ट मोड पर है, अवैध कारोबारियों के अलावा पुलिस हथियार तस्करों, मादक पदार्थ तस्करों पर भी निगाह जमाये हुई है , इसी क्रम में जनकगंज थाना पुलिस को एक अच्छी सफलता मिली है, पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये कीमत की 10 ग्राम स्मैक जब्त की है, तस्कर इसे किसी कस्टमर को देने जा रहा था उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मुखबिर ने स्मैक तस्कर की सूचना पुलिस को दी 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जनकगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास स्मैक है और वो उसे ग्राहक को देने जा रहा है, सूचना के बाद जनकगंज थाना टी आई विपेन्द्र सिंह चौहान ने एसपी को इसकी जानकारी दी और फिर अपनी एक टीम बनाकर तस्कर को पकड़ने भेजा।

संदिग्ध ने झाड़ियों में छिपने का प्रयास किया, पुलिस ने पकड़ा 

पुलिस की टीम  चैकिंग करती हुई मरघट खाने के पास पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में सफेद रंग की पॉलिथीन लिये जाता हुआ दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर सड़क के किनारे झाड़ियों में छिपने का प्रयास किया। पुलिस टीम को शंका होने पर उसे पकड़कर उससे नाम पता पूछा तो उसने खुद को संजय नगर लक्ष्मीगंज का रहने वाला बताया।

तस्कर की पॉलिथीन में मिली 1 लाख की स्मैक 

पुलिस ने उसके हाथ से पॉलिथीन ले ली और जब पॉलिथीन को खोलकर चैक किया तो उसमें स्मैक रखी हुई मिली,  स्मैक की तौल कराने पर कुल 10 ग्राम निकली,  स्मैक की कीमत लगभग 01 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने स्मैक जब्त कर आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी से उस ग्राहक का नाम और स्मैक बेचने वाले का नाम पता पूछ रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews