Gwalior News : पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News : पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। इस महीने की शुरुआत में मुरार थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस (Gwalior Police) ने सुलझा लिया है पुलिस ने हत्या (Murder) के आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी जेल की सजा काट चुका है।

एसपी अमित सांघी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर को मुरार में हॉकर्स जोन में एक व्यक्ति की अज्ञात आरोपी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान गणेश शर्मा के रूप में हुई थी। वारदात सनसनीखेज थी, हमलावर अज्ञात था तो पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया , एडिशनल एसपी, सीएसपी, टीआई सभी ने मेहनत की और 20 दिन बाद हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – फिलहाल टलेंगे मप्र पंचायत चुनाव! सामने आया सीएम शिवराज का बड़ा बयान

एसपी ने बताया कि हत्या वाली रात आरोपी मृतक के साथ कलारी पर बैठकर शराब पी रहा था। दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और मृतक ने आरोपी से अपशब्द कह दिये जिससे वो आक्रोशित हो गया और जैसे ही गणेश शर्मा हॉकर्स जोन में पहुंचा आरोपी ने चाकू से उस पर कई हमले किये और भाग गया। घटना के बाद आरोपी पुणे भाग गया था फिर वहाँ से इंदौर आ गया। पुलिस लगातार नजर रखे हुई थी और उसे इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”658875282″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews