
Gwalior News : पिछले एक पखवाड़े से उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा में जिला प्रशासन अतिक्रमण विरोधी मुहिम चल रहा है, फूलबाग चौराहे से किला गेट चौराहे तक चल रहे सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण में बाधा बन रही करीब 200 संपत्तियों को चिंहित कर उन्हें हटाया जा रहा है, स्थानीय लोग अपने हाथों से अपने 100 साल से भी ज्यादा पुराने आशियाने को खुद गिरा रहे हैं, लेकिन आज जब एक बार फिर जिला प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोग उखड़ गए और विरोध करने लगे।
ग्वालियर विधानसभा में पिछले लम्बे समय से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, ग्वालियर किले से लगे होने के कारण और पुरानी बसाहट होने के कारण यहाँ घनी बस्तियां हैं, मुख्य सड़कें भी बहुत संकरी है, जिन्हें अब चौड़ा किया जा रहा है, कुछ महीने पहले फूलबाग चौराहे से किला गेट चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमिपूजन हुआ था, लेकिन बाधक बन रहे मकानों के चलते रफ्तार धीमी हो गई।
लगभग 15 दिन पहले जिला प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू की तो कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक संगठनों ने विरोध किया, स्थानीय लोग भी कांग्रेस के साथ धरने पर बैठ गए, लोगों ने उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भी भला बुरा कहा, विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को मोहलत देकर खुद अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।
लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए समय की अवधि पूरी होने के बाद आज एक बार फिर SDM प्रदीप तोमर के नेतृत्व में नगर निगम का अतिक्रमण विरोध अमला कार्यवाही करने पहुंचा, अमले ने धीरे धीरे मकानों को गिराना शुरू किया लेकिन जैसे ही टीम कांशीराम की धर्मशाला के पास पहुंची वहां विवाद शुरू हो गया ।
प्रशासन ने उसकी तुड़ाई शुरू की तो लोगों आक्रोशित हो गए, स्थानीय कांग्रेस नेता पवन जैन ने कहा कि प्रशासन हिटलरशाही तरीके से काम कर रहा है, लोग अपने हाथों से निर्माण हटा रहे हैं फिर भी प्रशासन मशीने चला रहा है, उन्होंने कहा कि 100 से 150 पुराने मकान है जिन्हें अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा जा रहा है, पीढ़ियों पुरानी रजिस्ट्री वाली संपत्ति को टाडा जा रहा हौर कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा, पवन जैन ने कहा कि कांशीराम की धर्मशाला में 2 दिसंबर, 5 दिसंबर की शादियाँ है लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी, धर्मशाला पर जबरन बुलडोजर चला दिया जब ज्यादा विरोध हुआ तब कहीं माने।
उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी भी तरह के विरोध से इंकार किया, उन्होंने कहा कि 190 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं जिन्हें हटाया जाना है, लोग अपने हाथों से तोड़ रहे हैं और जो नहीं कर पा रहे उन्हें प्रशासन हटा रहा है, अधिकारियों ने कहा कि 60 फीट चौड़ी सड़क बनाई जा रही है इसलिए सड़क के दोनों ओर जो संपत्तियां बाधा बन रही हैं उन्हें हटाया जा रहा है ।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”776131787″]
[dgv_vimeo_video id=”776132206″]
[dgv_vimeo_video id=”776132984″]
[dgv_vimeo_video id=”776132372″]
[dgv_vimeo_video id=”776132576″]
[dgv_vimeo_video id=”776132708″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

