Gwalior News : अवैध उत्खनन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, 2 एलएनटी, एक ब्रेकर सहित कुल 4 वाहन जब्त

Gwalior News
Gwalior News :  खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ ग्वालियर जिला प्रशासन की विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने आज छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध उत्खनन में शामिल 2 एलएनटी, एक ब्रेकर व एक कंप्रेसर सहित कुल 4 वाहन जब्त किए हैं। मंगलवार की सुबह हजीरा क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण में लिप्त एक लोडर और ट्रैक्टर जप्त कर हजीरा थाने मे रखवाया गया हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं।

बिलौआ क्षेत्र में की छापामार कार्रवाई 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के पालन में गई अधिकारियों की टीम ने बिलौआ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध उत्खनन करते पाए गए 03 वाहन एवं 2 अन्य वाहन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के लिए गए दल में खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया व सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले एवं पुलिस बल शामिल था।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम लगातार जारी रहेगी। अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं शासन के अन्य प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही अवैध उत्खनन करते हुए जो वाहन जब्त होंगे उन्हें विधिक प्रक्रिया के अनुसार नियम अनुसार करने की कार्रवाई भी की जायेगी।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews