Gwalior News : घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, हत्या व लूट जैसे कई संगीन अपराध हैं दर्ज

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है , ग्वालियर के कई थानों में इसके खिलाफ हत्या , लूट और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं, ये एक मामले में जमानत पर बाहर है, इसने पिछले दिनों इंदरगंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म कर फरार था।     
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने आज एक शातिर बदमाश को आमने सामने की मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, आरोपी आदतन अपराधी है इसपर हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं, इंदरगंज थाना पुलिस को घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने की वारदात में इस आरोपी की तलाश थी, आरोपी के पैर में गोली लगी है उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बदमाश की पुलिस ने की घेराबंदी, शहर से भागने की कोशिश में था 

एसपी धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि पिछले दिनों 22-23 मई की दरमियानी रात इंदरगंज थाना क्षेत्र के कमलसिंह के बाग़ मोहल्ले में घर में सो रही युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पनिहार थाना क्षेत्र के चीनोर के पास देखा गया है ये भागने की कोशिश में है, सूचना पर तुरंत सीएसपी अशोक जादौन के नेतृत्व में इंदरगंज थाना पुलिस और पनिहार थाना पुलिस को बदमाश की घेराबंदी के निर्देश दिए गए।

बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार  

पुलिस ने जब बदमाश कोमल भदकारिया उर्फ़ बंटी खटीक की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायर ठोक दिया , गोली पुलिस जीप में धंस गई, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें से एक गोली बदमाश के पैर में धस गई जिससे वो वहीं गिर पड़ा, पुलिस टीम ने जाकर उसे पकड़ लिया और उसका हथियार जब्त कर उसे पुलिस जीप में डालकर जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहाँ उसकी इलाज जारी है।

आदतन अपराधी है आरोपी, हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसे कई अपराध हैं दर्ज 

एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है , ग्वालियर के कई थानों में इसके खिलाफ हत्या , लूट और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं, ये पिछले दिनों इंदरगंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म कर फरार था, ये मूलतः भिंड के गोहद का रहने वाला है ग्वालियर में ये बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में सरकारी मल्टी में रह रहा था, पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”950982707″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews