Gwalior News : नर्सरी से 8वीं तक बच्चों के लिए राहत, 30 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित, कलेक्टर का आदेश जारी

मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा। शिक्षकों के लिए यह अवकाश केवल 31 मई तक ही रहेगा, उन्हें जून के पहले सप्ताह से स्कूल में उपस्थित होना होगा।
school

School News

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तपिश बढ़ती जा रही है, कई जिले लू की चपेट में है मौसम विभाग तापमान को लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहा है और लोगों को इससे बचने की अपील कर रहा है, इसी बीच प्रदेश के जिलों के कलेक्टर भी बढ़ते तापमान को देखते हुए छोटे बच्चों के स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित कर रहे हैं जिससे बच्चों को राहत मिल सके, इसी क्रम में ग्वालियर कलेक्टर रुशिका चौहान ने भी 30 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने ग्वालियर जिले में संचालित सभी शासकीय/अशासकीय/एमपी बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड/सेन्ट्रल स्कूल सहित अन्य स्कूलों में कक्षा प्री प्राईमरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश में लिखा है कि कक्षा 9वीं  से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 12 बजे तक ही लगाई जा सकेंगी।

अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर 

आपको बता दें इस समय मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है, कुछ जिलों में दिन के समय सूरज इतनी आग उगलता है कि तापमान 45 डिग्री को भी क्रॉस कर जाता है , दिन में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है अब तो रातें भी गरम होने लगी है ऐसे में कलेक्टर द्वारा बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टी राहत देने वाली बात है।

इन जिलों के कलेक्टर्स ने भी घोषित की छुट्टियाँ 

  • इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.शांता स्वामी भार्गव ने जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय/अशासकीय सीबीएसई/आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के समस्त विद्यालयों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिले की समस्त आंगनवाड़ियो पर भी लागू रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक का संचालन प्रात: साढ़े 7 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य किया जायेगा।
  • जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र ने जिले की सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वी तक के छात्र-छात्राओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
  • सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के लिए 23 से 30 अप्रैल 2026 तक का स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश समस्त शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/आईसीएसई / सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त समस्त स्कूलों पर लागू होगा। आदेश के तहत, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।
  • पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने भी प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की शालाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यथावत रहेगा।
  • नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने तापमान में वृद्धि एवं लू की स्थिति को देखते हुए समस्त सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, आईसीएसई /सीबीएसई/अनुदान प्राप्त /केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय/अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक की समस्त कक्षाओं के लिए आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किए जाने के आदेश जारी किए गए है।
  • सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा भी प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
  • हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने भी कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। कक्षा 9वीं से 12वीं का समय सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews