Gwalior News : 58 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने PM-CM के लिए कही बड़ी बात

Gwalior News : 58 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने PM-CM के लिए कही बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior News) शहर के लिए एक खुशखबरी है। केंद्र सरकार की पहल पर ग्वालियर को एक बड़ी राशि मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वीकृत हुई है। इस राशि से ग्वालियर की नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) सीमा में पेयजल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता और एयर क्वालिटी इम्प्रूवमेंट होगा। राशि मंजूर होने पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) का आभार जताया है।

ग्वालियर शहर में उच्च गुणवत्ता व मानक स्तर की मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता और एयर क्वालिटी इम्प्रूवमेंट के लिए भारत सरकार ने लगभग साढ़े 58.5 करोड़ की अनुदान राशि मंजूर की है। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के विधायक एवं  प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह को पत्र लिखकर इस राशि की स्वीकृति की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें – MPPSC : 24 अप्रैल से आयोजित होगी परीक्षा, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, छात्रों के लिए महत्वपूर्ण

आपको बता दें कि राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर शहर के नए वार्डों (वार्ड 61-66) में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से धनराशि मुहैया कराने का आग्रह किया था। इसी के फलस्वरूप शहर को यह अनुदान राशि मिलने जा रही है। इस धन राशि से नए वार्डों के साथ-साथ सम्पूर्ण ग्वालियर शहर में उच्च मानक स्तर की मूलभूत सुविधाएँ विकसित होंगी।

ये भी पढ़ें – India Post : डाक विभाग ने जनता को क्यों किया आगाह? पढ़ें पूरी खबर

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा शहर के लिए मंजूर की गई कुल साढ़े 58.5 करोड़ की अनुदान राशि में से 52 करोड़ रुपए की राशि पेयजल, स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर तथा साढ़े 6.5  करोड़ की राशि एयर क्वालिटी इम्प्रूवमेंट पर खर्च होगी।

ये भी पढ़ें – Credit card और Debit card ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना, 1 जुलाई से लागू होगा यह नियम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews