Gwalior News : होमवर्क पूरा नहीं करने पर स्कूल टीचर्स ने की छात्र की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Gwalior News : होमवर्क पूरा नहीं करने पर स्कूल टीचर्स ने की छात्र की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Gwalior News : ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शब्द प्रताप आश्रम में स्थित फोर्ट व्यू स्कूल में पढ़ने वाले 8 वीं के छात्र को दो टीचर्स ने इतने बुरी तरह से पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का कहना है कि पिटाई के कारण उनके बेटे का एक तरफ का शरीर सुन्न हो गया था उसके दिमाग की नस फट गई और उसकी मौत हो गई, उन्होंने आरोपी दोनों टीचर्स और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दो टीचर्स पर छात्र को डंडों से पीटने के आरोप 

जानकारी के मुताबिक कृष्णा चौहान नामक एक छात्र अपने बड़े भाई योगेश के साथ फोर्ट व्यू स्कूल मेंपढ़ता था, वो आठवीं का छात्र था, पिता कोक सिंह ने बताया कि वो 12 जुलाई को जब स्कूल गया तो सोनू श्रीवास्तव सर और अकबर खान सर ने उसे बुरी तरफ पीटा,  उसे करीब आधा घंटे तक मुर्गा बनाकर रखा, जब कृष्णा घर आया तो उसे उलटी हो रही थी, हाथ पैर काम नहीं कर रहे थे।

12 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया, आज इलाज के दौरान मौत 

उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल लेकर भागे तो डॉक्टर्स ने बताया कि बेटे के एक साइड के हाथ पैर सुन्न हो गए हैं, वो बेहोश था,  डॉक्टर्स ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन जब हालत नहीं सुधरी तो जयारोग्य अस्पताल में भर्ती किया जहाँ उसने आज बेहोशी की हालत में ही सुबह दम तोड़ दिया, पिता कोक सिंह ने कहा कि दोनों टीचर्स ने इसलिए मेरे बेटे को पीटा क्योंकि उसका होमवर्क पूरा नहीं था, वो दो दिन लेट पहुंचा था तो टीचर्स ने उसे होमवर्क पूरा नहीं करने पर पीटा और अगले दिन होमवर्क पूरा  नहीं करके लाने पर छत से फेंकने की धमकी भी दी।

मृतक छात्र कृष्णा चौहान

आठ महीने पहले भी की थी पिटाई,  प्रबंधन से की थी टीचर्स की शिकायत 

पीड़ित पिता कोक सिंह ने कहा कि साथ आठ महीने पहले भी ऐसा ही हुआ था मेरे बेटे को पीटा गया था तो उसे बुखार आ गया  था तब मैंने एप्लीकेशन देकर कहा था कि कोई भी बात हो तो मुझे बुलाकर बताएं मेरे बेटे को पीटा ना जाये लेकिन स्कूल प्रिंसिपल की लापरवाही से मेरे बच्चे को फिर सोनू श्रीवास्तव और अकबर खान सर ने पीटा और आज उसकी मौत हो गई।

पिता ने पुलिस थाने में कराई शिकायत दर्ज  

पीड़ित पिता ने बहोड़ापुर थाने में आरोपी दोनों टीचर्स और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की है उधर पुलिस ने कहा कि आठवी के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है, परिजनों का आरोप है स्कूल टीचर्स ने उसके साथ मारपीट की है फ़िलहाल मर्ग कायम किया है, जाँच में जैसे तथ्य आएंगे उन धाराओं में मामला दर्ज किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”845668735″]

[dgv_vimeo_video id=”845668786″]

[dgv_vimeo_video id=”845668830″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews