गोली मारकर युवक की हत्या, उधार पैसों का विवाद हो सकती है हत्या की वजह

गोली मारकर युवक की हत्या, उधार पैसों का विवाद हो सकती है हत्या की वजह

ग्वालियर, अतुल सक्सेना
शहर के झांसीरोड थाना क्षेत्र में स्थित साइंस कॉलेज के हॉस्टल के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम शफीक अहमद बताया गया। हत्या की पुख्ता वजह फ़िलहाल सामने नहीं आई है लेकिन मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी व्यक्ति ने झांसी रोड थाना टीआई को युवक के पड़े होने की सूचना दी थी जिसके बाद एफ एस एल टीम की मौजूदगी में जाँच की गई। युवक को सिर के पास गोली लगी है उसकी मौत हो चुकी है। उधर मृतक के बड़े भाई नौशाद अहमद के मुताबिक मृतक शफीक लेमिनेशन का काम करता था। उसने कुछ लोगों को पैसे उधार दे रखे थे वो पैसे वापस मांग रहा था लेकिन वे लौटा नहीं रहे थे हो सकता हैं उन्हीं लोगों ने हत्या की हो। मृतक खुर्जे वाला मुहल्ला गुब्बारा फाटक का रहने वाला था और दूसरी दिशा में पांच छः किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा ये जांच का विषय है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews