Gwalior News : 15 दिन से गायब मासूम का कंकाल मिला, रिश्ते के चाचा ने कुकृत्य कर हत्या की, गिरफ्तार

Gwalior News : 15 दिन से गायब मासूम का कंकाल मिला, रिश्ते के चाचा ने कुकृत्य कर हत्या की, गिरफ्तार

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने 15 दिन पहले गायब हुए 8 साल के बच्चे के मामले में बड़ा खुलासा किया है, पुलिस ने गायब बच्चे का कंकाल बरामद किया है, बालक की हत्या करने वाला आरोपी रिश्ते में उसका चाचा लगता है और पड़ोस में ही रहता है, वो 31 मई को बच्चे को अपने साथ मोटर साइकिल पर घुमाने ले गया था फिर तलब किनारे उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया , जब बच्चे ने विरोध किया और कहा कि घर में बात देगा तो उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, शातिर आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए परिजनों के साथ घूमता रह और प्राइवेट नंबर से फिरौती मांगता रहा लेकिन उसकी एक गलती पुलिस को समझ आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

घर के बाहर खेलते समय गायब हुआ बालक 

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि 31 मई को बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव से 8 साल का एक मासूम गायब हो गया था, परिजनों ने आसपास तलाश किया लेकिन जब नहीं मिला तो पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई, बिजौली थाना पुलिस ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस के आला अधिकारी उतरे जमीन पर 

मामला उनके पास पहुंचा, उन्होंने एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर, एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा, क्राइम ब्रांच, सम्बंधित आसपास के थानों को संयुक्त रूप से मामले का पटाक्षेप करने के निर्देश दिए, तीनों ने आपसी सामंजस्य से तफ्तीश को आगे बढ़ाया, 10 जून को पुलिस पारसेन में घर घर गई, लोगों से पूछताछ की।

आरोपी ने 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी 

तफ्तीश के दौरान पुलिस को एक पेपर मिला जिसमें लिखा था पुलिस को नहीं बुलाओ, 6 लाख की व्यवस्था कर लो तो बेटा मिल जायेगा, पुलिस ने अब तकनीकी सख्या जुटाने शुरू किये , पुलिस को परिजनों के फोन पर प्राइवेट नंबर से कई मैसेज मिले जिसमें पैसों की मांग की जा रही थी।

रिश्ते में चाचा लगता है आरोपी, बालक को घुमाने के बहाने ले गया 

इसी तफ्तीश के दौरान पुलिस को एक युवक पर शक हुआ, पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वही आरोपी निकला, एसपी ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो रिश्ते में बालक का चाचा लगता है और पड़ोस में ही रहता है उसकी नीयत ख़राब हो गई थी , 31 मई को वो मोटर साईकिल पर घुमाने के बहाने बालक को ले गया था ।

तालाब किनारे दुष्कर्म किया, विरोध करने पर कर दी हत्या 

वो बालक को गांव से कुछ दूर आरोली गाँव के पास बने तलब के किनारे ले गया वहां उसके साथ कुकृत्य किया जब बालक ने इसका विरोध किया और कहा कि वो घर पर बता देगा तो उसने उसी दिन उसकी हत्या कर दी और घर लौट आया, उसने बताया कि उसने तकनीक का इस्तेमाल कर बिहार के नंबर वाला प्राइवेट नंबर जुगाड़ किया और उससे फोन और मैसेज किया, पुलिस ने आरोपी के पास से फोन और वो कॉपी बरामद की है जिसके पेपर पर उसने फिरौती का नोट भेजा था।

पुलिस ने तालाब किनारे कंकाल और बालक के कपड़े बरामद किये 

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के साथ जाकर घटना स्थल से बालक के कंकाल और उसके कपड़े बरामद कर लिए है, शव का कुछ हिस्सा जानवर खा गये हैं, कपड़ों से बालक की पहचान कर ली गई है, पुलिस अब कंकाल का DNA टेस्ट कराएगी , आरोपी को गिरफ्तार कर उससे आगे और पूछताछ की जा रही है ।

[dgv_vimeo_video id=”836869018″]

[dgv_vimeo_video id=”836871348″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews