Gwalior News : तस्करों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये की स्मैक जब्त, दो गिरफ्तार

Gwalior News : तस्करों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये की स्मैक जब्त, दो गिरफ्तार

Gwalior Crime News : ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने देहात थाने और शहर के एक थाने के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने इनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये की स्मैक जब्त की है , पुलिस आरोपियों से स्मैक लाने के थकने और सप्लाई करने वालों का नाम पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने नशे के सौदागरों के खिलाफ जिले में मुहिम चला रखी है इसी क्रम में एसपी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति मादक पदार्थ स्मैक लेकर पिछोर होते हुए गिजौर्रा की तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया को कार्यवाही के निर्देश दिए।  एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया  एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर से समन्वय स्थापित कर क्राइम ब्रांच और थाना गिजौर्रा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर उक्त तस्कर को पकड़ने के लिए भेजा।

पुलिस ने चैकिंग लगाकर पकड़ा स्मैक तस्कर 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना गिजौर्रा क्षेत्र के भगेह रोड धमनिका तिराहा के पास वाहन चैकिंग लगाई। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति पिछोर की तरफ से आता दिखा। पुलिस की चैकिंग देखकर व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया गया।

तस्कर की जेब से 1 लाख 40 हजार रुपये की स्मैक बरामद  

पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम करई थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक पॉलीथिन मिली जिसमें स्मैक रखी हुई पाई गई। स्मैक की तौल कराने पर कुल 14 ग्राम स्मैक पाई गई। स्मैक के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि प्राइवेट बस स्टेण्ड डबरा से अज्ञात व्यक्ति से स्मैक लेकर आया है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्कर के पास से कुल 14 ग्राम स्मैक, एक मोटर सायकिल तथा 230/- रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना गिजौर्रा में अप0क्र0 17/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया पुलिस उससे स्मैक के संबंध में और पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

एसपी अमित सांघी को एक अन्य मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुराने पड़ाव पुल के नीचे मंदिर के पास मादक पदार्थ स्मैक बैचने की फिराक में खड़ा हुआ है। एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया को कार्यवाही के निर्देश दिए, एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने एडिशनल एसपी शहर (दक्षिण/यातायात) मोती उर रहमान से समन्वय स्थापित कर क्राइम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर तस्कर को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस को देख किया भागने का प्रयास 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व पड़ाव थाना पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पुराने पड़ाव पुल, मंदिर के पास भेजा गया। पुलिस टीम को मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

शातिर है गिरफ्तार तस्कर, दर्ज है कई प्रकरण 

पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को लक्ष्मणपुरा, पड़ाव जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक पॉलीथिन मिली जिसमें स्मैक रखी हुई पाई गई। पकड़े गये संदिग्ध की शर्ट की जेब से 1270/- रूपये नगद मिले। स्मैक की तौल कराने पर कुल 06 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 15 हजार रूपये की पाई गई। पकड़ा गया तस्कर हाथ से दिव्यांग होने के बाबजूद काफी समय से स्मैक और अवैध शराब का धंधा कर रहा था उसके खिलाफ थाना पड़ाव में 05 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना पड़ाव में अप0क्र0 87/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे स्मैक के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews