Gwalior News : जमीन हथियाने के लिए बेटे ने पिता को मार दी गोली, हालत गंभीर माँ के साथ भी की मारपीट

गोली लगने से रमेश पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए और लहुलुहान होकर गिर पड़े,  वारदात के बाद कलयुगी बेटा मौके से फरार हो गया। घायल रमेश पांडे की पत्नी और बड़े बेटे ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर जिले के चीनौर कस्बे में एक बेटे ने अपने माता पिता के साथ मारपीट कर दी, कलियुगी बेटे का गुस्सा यहीं कम नहीं हुआ उसने जेब से कट्टा निकाला और पिटा को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, गोली पिता के पेट में धंस गई और वे लहुलुहान हो गए, उन्हें गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, आरोपी फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

संपत्ति का तीन हिस्सों में किया बंटवारा 

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया  चीनौर में रहने वाले रमेश पांडे के पास उनकी उनकी कुछ जमीन है। उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा रामकिशोर और छोटे बेटा रामकुमार, उन्होंने अपनी संपत्ति का तीन हिस्सों में बंटवारा किया एक हिस्सा रमेश पांडे ने अपने और अपनी पत्नी के नाम रखा, बाकी बचे हिस्से को दोनों भाइयों में बाँट कर दिया। लेकिन छोटा अविवाहित बेटा रामकुमार माता-पिता पर उनके हिस्से की जमीन को भी अपने नाम कराना चाह रहा था। जबकि पिता रमेश पांडे ऐसा करना नहीं चाह रहे थे।

माता पिता के हिस्से को हथियाना चाहता था छोटा बेटा, चला दी गोली 

मंगलवार दोपहर को करीब 12:30 बजे जब रमेश पांडे अपने खेत पर थे, तभी रामकुमार कट्टा लेकर उनके पास पहुंच गया और उन्हें धमकाने लगा कि यदि उन्होंने अपने हिस्से को भी उसके नाम नहीं किया तो वह उन्हें गोली मार देगा। रमेश पांडे ने इसका विरोध किया तो रामकुमार ने  उनके साथ मारपीट शुरू का रदी बीच बचाव करने आई माँ के साथ भी मारपीट की फिर पिता पर फायर कर दिया।

गोली पेट में धंस गई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती  

गोली लगने से रमेश पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए और लहुलुहान होकर गिर पड़े,  वारदात के बाद कलयुगी बेटा मौके से फरार हो गया। घायल रमेश पांडे की पत्नी और बड़े बेटे ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घायल रमेश पांडे को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत  गंभीर बनी हुई है पुलिस का कहना है कि आरोपी रामकुमार पांडे फिलहाल फरार है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”988905035″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews