
Gwalior News : ग्वालियर की रेसकोर्स रोड पर आज हुई एक हृदय विदारक दुर्घटना में LNIPE के कर्मचारी की मौत हो गई, कर्मचारी अपनी शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहा था तभी रोंग साइड से आ रही तेज रफ़्तार बुलेट सवार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो उछलकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही LNIPE के कर्मचारी घटनास्थल पर आ गए और उन्होंने वहां जाम कर दिया, फिर कर्मचारियों ने घायल बुलेट सवार को अपने संस्थान की एम्बुलेंस से ही अस्पताल पहुंचाया, घायल बुलेट सवार की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
रेसकोर्स रोड जिसे मेला रोड के नाम से भी जाना जाता है वहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद सिंह तोमर के बंगले के सामने हुई सड़क दुर्घटना में आज एक व्यक्ति की मौत हो गई, मृतक का नाम श्रवण कुमार था वो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खेल संस्थान में से एक LNIPE का कर्मचारी था और वहां बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदस्थ था , एक्सीडेंट होते ही वहां भीड़ जुट गई , तुरंत पुलिस को सूचना दी गई , LNIPE के कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और वहां चक्का जाम कर दिया।
गलत दिशा से आ रहे बुलेट सवार ने मारी साइकिल सवार कर्मचारी को टक्कर, मौत
LNIPE के कर्मचारी अवनीश शर्मा ने बताया कि श्रवण कुमार अपनी शिफ्ट खत्म कर LNIPE से घर की तरफ जा रहा था तभी उलटी दिशा से एक बुलेट पर दो लड़के आ रहे थे, बुलेट की रफ़्तार बहुत तेज थी उन्होंने सामने से साइकिल पर आ रहे श्रवण कुमार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो उछलकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, दुर्घटना में बुलेट सवार भी बुरी तरह घायल हो गए, LNIPE कर्मचारियों ने अपने संस्थान की एम्बुलेंस बुलवाई और घायल बुलेट सवार को अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में लिया
मौके पर पहुंचे डीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि जो यहाँ बताया गया है उसके मुताबिक उलटी दिशा से आरहे बुलेट सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी है और उसकी मौत हो गई है, बुलेट सवार भी घायल है अभी उसे अस्पताल पहुंचाया है, डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं, पड़ाव थाना पुलिस ने मामले को जाँच में ले लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”939530488″]
[dgv_vimeo_video id=”939530778″]
[dgv_vimeo_video id=”939530981″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

