ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने चुराई 42.50 सोने की चार चूड़ी, CCTV में कैद

ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने चुराई 42.50 सोने की चार चूड़ी, CCTV में कैद

ग्वालियर। शहर के सराफा बाजार में स्थित स्वर्ण सरोवर ज्वेलरी शो रूम पर ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने सोने की चार चूड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। उनके साथ एक पुरुष भी था। घटना की जानकारी स्टॉक मिलाते समय हुई। घटना CCTV में कैद हो गई है। शॉप संचालक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक तीन लोग स्वर्ण सरोवर शो रूम पर ग्राहक बन कर पहुंचे इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं थी। इन लोगों ने सेल्स गर्ल से सोने की चूड़ियाँ खरीदने की बात की। सेल्स गर्ल चूड़ियाँ दिखाने लगी और एक एक कर पैकेट ट्रे में रखती गई। इसी बीच दोनों महिलाओं में से वृद्ध महिला ने धीरे से एक पैकेट साड़ी में छिपा लिया और ये कहकर चली गई कि कुछ देर बाद आते हैं। ग्राहकों के जाने बाद सेल्स गर्ल ने चूड़ियों के पैकेट बॉक्स में रख दिये लेकिन जब रात को शो रूम बंद करते समय स्टॉक चेक किया गया तो इसमें चार चूड़ियाँ कम मिलीं। संदेह होने पर शो रूम संचालक वर्धमान मित्तल ने CCTV फुटेज चेक किए तो महिलाएं चोरी करती दिखाई दे गई। उन्होंने देर रात कोतवाली पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गई चूड़ियों का वजन 42.50 ग्राम है और इसकी कीमत लगभग पौने दो लाख बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews