Gwalior News : सड़क पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Gwalior News : सड़क पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) में लगातार दूसरे दिन सरेआम सड़क पर पिटाई का एक वीडियो वायरल (Gwalior Video Viral) हुआ। मामला छात्रों के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में एक छात्र को चार पांच छात्र बेल्ट, लात, घूंसों से मारते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग एक युवक को उसकी आँखों पर पट्टी बांधकर रस्सी से बांधकर पीटते दिखाई दे रहे थे। बताया गया कि लोग साईकिल चोरी के शक में एक युवक को रस्सी से बांधकर बाजार में पीट रहे थे। वायरल वीडियो के आधार पर इंदरगंज थाना पुलिस ने आरोपियों की पड़ताल कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 ये भी पढ़ें – MP : निकाय और टास्क फोर्स का गठन, सीएम शिवराज होंगे अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी सदस्य नियुक्त

आज दूसरे दिन फिर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें चार पांच लड़के जो छात्र बताये जा रहे हैं वे एक छात्र को घेरकर लात घूंसों और बेल्ट से सड़क पर पटककर बुरी तरह मार रहे हैं। वहां भीड़ भी लगी है ट्रैफिक है लेकिन कोई भी छात्र को नहीं बचा रहा।

ये भी पढ़ें – सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई है एक साल की सजा

वहां से निकलने वाले कार में बैठे व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।  घटना हजीरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।  बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच कोचिंग सेंटर पर कहा सुनी हुई उसकी का बदला लेने के लिए छात्रों के एक गुट ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा।  वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मानवाधिकार कानून का पालन और सम्मान करते हुए हम आपको ये वीडियो नहीं दिखा रहे।

ये भी पढ़ें – MP News : सरकार की इस रैंकिंग में छिंदवाड़ा टॉप पर, ये जिला रहा सबसे फिसड्डी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews