Gwalior News : गर्मी से हांफे ट्रांसफार्मर, सप्लाई हो रही प्रभावित, ठंडा रखने बिजली कंपनी ने लगाये कूलर

आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब ग्वालियर में बिजली कंपनी ने सभी सब स्टेशनों पर कूलर लगाये हैं और ट्रांसफार्मर को ठंडा कर रहे हैं, ट्रांसफार्मर के तेल और उसकी हीट को ठंडा रखने की ये युक्ति काम तो कर रही है लेकिन इससे समझा जा सकता है कि ग्वालियर में लोग कितनी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।      
cooler Install to cool transformer in Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर में पड़ रही तीखी गर्मी से इन्सान तो इन्सान अब बिजली के ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं, बिजली की गर्मी और मौसम की गर्मी दो दो मार एक साथ नहीं झेल पार ट्रांसफार्मर बार बार ट्रिप हो रहे हैं जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है, इससे बचने के लिए बिजली कंपनी ने सब स्टेशनों पर मौजूद सप्लाई ट्रांसफार्मर्स को ठंडा रखने के लिए उनके सामने कूलर लगा दिए हैं।

तीखी गर्मी ने शहरवासियों को किया परेशान  

ग्वालियर में इस समय तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है, गर्मी के कड़े तेवरों से ग्वालियरवासी परेशान हो रहे हैं, दिन के समय सड़कें सूनी दिखाई देने लगी हैं, जिन लोगों को काम के कारण या फिर मजबूरी में घर के बाहर निकलना पड़ रहा है वो अपने शरीर को कैप, साफी, दुपट्टा, रुमाल, हेलमेट आदि से कवर कर ही निकल रहे हैं।

सूरज के तीखे तेवर से इन्सान ही नहीं बिजली के ट्रांसफार्मर भी हांफे   

इन्सान तो अपना बचाव किसी तरह कर रहा है लेकिन घरों की गर्मी से इन्सान को बचाने वाला बिजली का ट्रांसफार्मर इस तीखी गर्मी से परेशान है, ग्वालियर में बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर बिजली की गर्मी के साथ मौसम की गर्मी नहीं झेल पा रहे और बार बार ट्रिप होकर बिजली सप्लाई बाधित कर रहे हैं। गौरतलब है कि ट्रांसफार्मर के अंदर एक कूलिंग सिस्टम होता है जो उसे ठंडा रखता है लेकिन जैसे ही टोटल टेम्प्रेचर 75 से 80 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है तो ट्रांसफार्मर ट्रिप हो जाता है।

ट्रांसफार्मर्स को ठंडा रखने बिजली कंपनी ने लगा दिए कूलर 

बिजली जाने से लोग परेशान हो रहे हैं ऐसे में ग्वालियर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर्स को ठंडा रखने के लिए एक उपाय किया है, बिजली कंपनी ने अपने सब स्टेशनों पर मौजूद बड़े बड़े सप्लाई ट्रांसफार्मर्स के सामने कूलर लगा दिए है और इनको लगातार चलाया जा रहा है जिससे तापमान को नियंत्रित किया जा सके और ट्रांसफार्मर को ट्रिप होने से रोका जा सके।

[dgv_vimeo_video id=”951499984″]

आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब ग्वालियर में बिजली कंपनी ने सभी सब स्टेशनों पर कूलर लगाये हैं और ट्रांसफार्मर को ठंडा कर रहे हैं, ट्रांसफार्मर के तेल और उसकी हीट को ठंडा रखने की ये युक्ति काम तो कर रही है लेकिन इससे समझा जा सकता है कि ग्वालियर में लोग कितनी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews