
Gwalior News : ग्वालियर के शिंदे की छावनी के खल्लासीपुरा में स्थापित होने जा रही शहर की सबसे बड़ी 25 फीट की गणेश प्रतिमा सड़क के गड्ढे में फंसकर गिर पड़ी और क्षतिग्रस्त हो गई, प्रतिमा गिरते ही वहाँ हंगामा हो गया, लोगों ने चक्का जाम कर दिया, लोगों का आरोप था कि ये सब नगर निगम की लापरवाही के कारण हुआ है, यदि सड़क में गड्ढे नहीं होते तो ये हादसा नहीं होता।
गणेशोत्सव महोत्सव के चलते शहर में प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है, सार्वजनिक पंडालों में बड़ी बड़ी प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है, इसी क्रम में खल्लासीपुरा स्थित गणेश पंडाल के लिए शहर की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए ले जाई जा रही थी, प्रतिमा स्थापित हो पाती उससे पहले ही वो सड़क के गड्ढे में उलझकर गिर पड़ी और क्षतिग्रस्त हो गई।
आयोजक की मेहनत, श्रद्धा और आस्था चकनाचूर
आयोजक ने कहा कि उनकी कई महीनों की मेहनत, श्रद्धा और आस्था आज चकनाचूर हो गई और ये सब नगर निगम की लापरवाही से हुआ है उन्होंने बताया कि 25 फीट ऊँची प्रतिमा लेकर हम कल रात 12 बजे हमने जीवाजी गंज से चले थे और आज रात को पंडाल पर पहुँचने से पहले उसके सामने ही गिर गई।
नगर निगम के कारण हुई घटना- कॉंग्रेस नेता
उधर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा, “ये नगर निगम की घोर लापरवाही है, यदि समय रहते सड़क के गड्ढे भर दिये जाते तो ये हादसा नहीं होता।” उधर घटना के बाद लोगों ने वहाँ चक्का जाम कर दिया, मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री ने क्या कहा?
गणेश प्रतिमा गिरने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वहाँ पहुंचे उन्होंने वहाँ जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेंच रिपेयरिंग के लिए सड़क खोदी गई है जिस कारण गड्ढा हुआ है, जिस एजेन्सी ने ये काम अधूरा छोड़ा है उसका पता कर उसके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1007438352″]
[dgv_vimeo_video id=”1007438439″]
[dgv_vimeo_video id=”1007438760″]
[dgv_vimeo_video id=”1007438858″]

