Gwalior News : हाई कोर्ट जज के घर में घुसा चोर, समग्र आईडी से पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार किया, चार सुरक्षाकर्मी निलंबित

Gwalior News : हाई कोर्ट जज के घर में घुसा चोर, समग्र आईडी से पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार किया, चार सुरक्षाकर्मी निलंबित

Gwalior News : ग्वालियर में बीती रात एक चोर हाईकोर्ट जज के बंगले में घुस गया लेकिन जब शोर  हुआ तो चोर फरार हो गया, जज साहब ने रात को एसपी को सूचना दी जिसके बाद तलाशी में जज बंगले में ही चोर की चप्पल और मोबाइल मिला , मोबाइल की पड़ताल करने पर एक समग्र आईडी मिली जिसके आधार पर पुलिस ने चोर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, उधर जज बंगले पर तैनात चार सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।

हाई कोर्ट जज के बंगले में घुसा चोर, थाने से चंद कदम दूर है  

ग्वालियर में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका उदाहरण बीती रात देखने को मिला जब विश्व विद्यालय थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित हाई कोर्ट जज आवासीय क्षेत्र में एक शातिर चोर घुस गया, चोर ने रात करीब 1 बजे नसेनी लगाकर जस्टिस रोहित आर्या के बंगले में छलांग लगा दी, वो गार्ड रूम और किचिन तक पहुँच गया।

पकड़ने के दौरान चोर की चप्पल और मोबाइल छूटा 

आहट होने पर जस्टिस आर्या के परिजन और सुरक्षाकर्मी आवाज की दिशा में पहुंचे तो चोर भाग गया, बताया जा रहा है कि  चोर गार्ड रूम में रखा एक बैग लेकर फरार हो गया,  भागते हुए सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वो उसकी  चप्पल और मोबाइल वहीँ छूट गए।

मोबाइल में मिली समग्र आईडी से हुई पहचान, चोर गिरफ्तार 

सूचना पर पहुंची विश्व विद्यालय थाना पुलिस ने बंगले की तलाशी में चोर की चप्पल और मोबाइल जब्त किया, जब मोबाइल को चैक किया गया तो उसमें चोर का समग्र आईडी था जिसके आधार पर उसकी पहचान गोसपुरा  निवासी निम्मा के रूप में हुई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नशा करने का आदि है पहले से दर्ज हैं कई अपराध 

पुलिस के मुताबिक चोर नशा करने का आदी है उसके खिलाफ करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज है , उधर मालूम चला है कि चोर पुलिस से माफ़ी मांगकर कह रहा है कि मुझे नहीं पता था की जज साहब का बंगला है वर्ना मैं यहाँ चोरी करने नहीं आता, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है उधे एसपी ने जज बंगले पर तैनात चार सुरक्षाकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है ।

[dgv_vimeo_video id=”874308510″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews