Gwalior News : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तीन रिटायर्ड IAS अधिकारियों ने ली सदस्यता, बोले – हम गौरव का अनुभव कर रहे हैं

Gwalior News : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तीन रिटायर्ड IAS अधिकारियों ने ली सदस्यता, बोले – हम गौरव का अनुभव कर रहे हैं

Gwalior News : ग्वालियर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आज तीन सेवा निवृत IAS अधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ली। अमित शाह की मौजूदगी में आर के मिश्रा, वेदप्रकाश शर्मा और एम के अग्रवाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद रिटायर्ड IAS आर के मिश्रा ने कहा कि भाजपा को जॉइन करने के पीछे मूल उद्देश्य जन सेवा ही है, पहले प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जनसेवा की अब इस नये रूप में करेंगे। भाजपा ही जॉइन करने के सवाल पर आर के मिश्रा ने कहा कि जो पार्टी राष्ट्रहित की बात करे और जो कहे वो करे इसी बात को देखकर भाजपा जॉइन की है उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर इंकार करते हुए कहा ऐसा कोई इरादा नहीं है बस देश की सेवा करना है।

[dgv_vimeo_video id=”856160622″]

रिटायर्ड IAS वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति को पुनर्स्थापित करने और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बचाये रखना बड़ी बात है, हमारी धरोहर, हमारी संस्कृति, हमारी रीति नीति उसको अक्षुण्ण रखने के लिए हम जहाँ काम कर सकते हैं और उस विचारधारा से हम जहाँ जुड़ सकते हैं वो पार्टी सिर्फ भाजपा है और इसीलिए हमने भाजपा जॉइन की है। चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़कर हम गौरवान्वित हुए हैं और जो जिम्मेदारी पार्टी देगी उसे निभाकर और गौरवान्वित महसूस करेंगे। हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”856161085″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews