Gwalior News : करीब एक महीने से लापता BSF की दो महिला प्रशिक्षक बेसुराग, परेशान माँ ने पुलिस से लगाई गुहार, एक बार फिर पश्चिम बंगाल जाएगी पुलिस

उर्मिला ने आरोप लगाया कि शहाना ही उनकी बेटी को लेकर गई है और शहाना के परिजन उसकी मदद कर रहे हैं, एक महीना होने वाला है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही उन्हें उनकी बेटी सही सलामत चाहिए।
SP Office Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर जिले के टेकनपुर में स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) में पदस्थ दो महिला प्रशिक्षक (कांस्टेबल) करीब एक महीने से लापता हैं, आकांक्षा निखर और शहाना खातून नाम की दोनों सहेलियां बीएसएफ की प्रशिक्षक अकादमी की एसटीसी शाखा में पदस्थ थीं और 6 जून से लापता हैं, आकांक्षा की माँ का आरोप है कि शहाना खातून उसे लेकर अपने घर मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल लेकर गई है, वे उनके घर भी होकर आई लेकिन उनकी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें उनकी बच्ची सही सलामत चाहिए, उधर एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि ग्वालियर पुलिस की टीम मुर्शिदाबाद गई थी, एक बार फिर टीम को मुर्शिदाबाद भेजा जायेगा।

BSF की दो महिला प्रशिक्षक करीब एक महीने से लापता 

मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली उर्मिला निखर एसपी ऑफिस में अपनी गुहार लेकर पहुंचीं उन्होंने वहां बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा बीएसएफ टेकनपुर में जॉब करती है और करीब एक महीने से लापता है, उन्होंने बताया कि 6 जून 2024 को सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर से उनके घर जबलपुर फोन पहुंचा था और उन्होंने बेटी के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही, जब उन्होंने बीएसएफ वालों से कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि बीएसएफ में ही पदस्थ शहाना खातून के साथ आकांक्षा कहीं गई है।

गायब दोनों महिला प्रशिक्षक पक्की सहेली 

बेटी के गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद माँ पहले बीएसएफ पहुंची फिर बिलौआ थाने में मामला दर्ज कराया, बताया गया है कि दोनों महिला प्रशिक्षकों ने अपने मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया और हेंड सेट यहीं छोड़ गई , पुलिस की तफ्तीश में भी इनकी लोकेशन अलग अलग आ रही है लेकिन सभी लोकेशन पश्चिम बंगाल की हैं , कभी हावड़ा,  कभी बलरामपुर, कभी मुर्शिदाबाद की मिली।

आकांक्षा की माँ की गुहार उन्हें अपनी बेटी सही सलामत चाहिए 

आकांक्षा की माँ उर्मिला शहाना खातून के घर मुर्शिदाबाद भी गई और उसके पिता से मोती उर रहमान से भी मिलीं लेकिन उन्होंने कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया, उर्मिला ने आरोप लगाया कि शहाना ही उनकी बेटी को लेकर गई है और शहाना के परिजन उसकी मदद कर रहे हैं, एक महीना होने वाला है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही उन्हें उनकी बेटी सही सलामत चाहिए।

एक बार फिर तलाश करने मुर्शिदाबाद जाएगी ग्वालियर पुलिस 

उधर एसपी धर्मवीर सिंह एन एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा बीएसएफ में पदस्थ दोनों महिला प्रशिक्षकों की तलाश की जा रही है, बीएसएफ ने भी अपनी विभागीय जाँच शुरू कर दी है, ग्वालियर पुलिस ने एक पार्टी तलाश के लिये मुर्शिदाबाद भेजी थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला , हम एक बार फिर दूसरी टीम मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल भेज रहे हैं, उन्होंने कहा कि दोनों महिला प्रशिक्षक नए नए नंबरों से बात कर रही हैं लेकिन हम जल्दी ही उन्हें खोज निकालेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”974911808″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews