Gwalior News : नदी पार करते समय दो युवक बहे, एक को बचाया दूसरे की तलाश कर रही रेस्क्यू टीम

Gwalior News : नदी पार करते समय दो युवक बहे, एक को बचाया दूसरे की तलाश कर रही रेस्क्यू टीम

Gwalior News : बारिश का मौसम है, नदी नाले उफान पर हैं, कई जगह रपटों और पुल के ऊपर से भी पानी जा रहा हैं, प्रशासन लगातार सावधानी बरतने की चेतावनी देता है फिर भी लोग लापरवाही करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं, ताजा मामला ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र का है जहाँ पार्वती नदी पार करते समय दो लोग बह गए इसमें से एक को तो बचा लिया गया जबकि दूसरा अभी लापता है, रेस्क्यू टीमें उसकी तलाश कर रही हैं, थाना प्रभारी खुद नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं अपडेट जारी है।

बहन की ससुराल आया था भाई, जीजा के साथ नदी पार करते समय हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि ग्वालियर जिले के भितरवार ब्लाक में बांसोड़ी गाँव के पास से पार्वती नदी बहती है, यहाँ एक भाई अपनी बहन की ससुराल आया था उसके साथ उसका जीजा भी था दोनों जब नदी पार कर रहे थे तो पानी की गहराई का अंदाज नहीं होने और नदी में तेज बहाव के कारण दोनों उसमें बह गए, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जीजा को तो बचा लिया लेकिन साला बह गया ।

थाना प्रभारी भी नदी में उतरे, रेस्क्यू टीम कर रही बहे युवक की तलाश 

तत्काल भितरवार पुलिस थाने को सूचना दी गई, थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय अपनी रेस्क्यू टीम के साथ नदी पर पहुंचे उन्होए पहले टीम को नदी में उतारा फिर खुद भी युवक की तलाश में वर्दी को उतारकर नदी में उतर गए, कई घंटे की मशक्कत के बाद भी बहे युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है, रेस्क्यू टीमें उसकी तलाश कर रही हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”850147922″]

[dgv_vimeo_video id=”850148084″]

[dgv_vimeo_video id=”850148198″]

[dgv_vimeo_video id=”850148350″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews