
Gwalior News : मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हावी हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, इस बीच कांग्रेस ने ग्वालियर में एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं में अघोषित बिजली कटौती, बिजली के बड़े-बड़े बिलों के खिलाफ हाथ का पंखा चलाते हुए धरना दिया। खास बात ये है कि ये धरना ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह की विधानसभा में दिया गया।
ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा है, इस विधानसभा में कभी उनके साथी रहे कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा अब उनके प्रतिद्वंदी है, पिछले चुनाव में दोनों आमने सामने थे, नतीजा प्रद्युम्न सिंह तोमर के पक्ष में रहा था और वे इस समय प्रदेश के ऊर्जा यानि बिजली मंत्री हैं।
कांग्रेस नेता का आरोप अब मंत्री जी को जनता की समस्या नहीं दिखती
कांग्रेस नेता सुनील शर्मा अब उन मुद्दों को उठाते हैं जो कभी प्रद्युम्न सिंह तोमर उठाते थे जब वे कांग्रेस में थे, सुनील शर्मा का आरोप है कि भाजपा में जाने के बाद और सरकार में मंत्री बनने के बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर को जनता की तकलीफें दिखाई देना बंद हो गई हैं, सुनील शर्मा ने आज अपने साथियों के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बैनर पर धरना दिया।
हाथ के पंखों के साथ कांग्रेस ने बताई बिजली की हालत और जनता की समस्या
कांग्रेस का ये धरना अन्य धरनों से अलग था, कांग्रेस ने अघोषित बिजली कटौती, अनाप शनाप बिजली के बिल, बढ़ी हुई बिजली दरों को लेकर उरवाई गेट के पास धरना दिया, खास बात ये रही कि कांग्रेस नेताओं के हाथ में हाथ के पंखे थे जिनसे वे अपने ऊपर हवा कर बिजली कटौती में जनता की परेशानी का प्रदर्शन कर रहे थे।
सीएम शिवराज और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर लगाये आरोप
कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने विपक्ष ने रहते हुए बिजली कटौती और बिजली बिल पर कहीं बातें याद करने के लिए कहा वहीँ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से कहा कि पहले आप नसेनी पर चढ़कर जनता के बिजली कनेक्शन जोड़ते थे आज आपकी ही सरकार में जनता के कनेक्शन काटे जा रहे हैं कहाँ है आपकी नसेनी?
[dgv_vimeo_video id=”852596729″]
[dgv_vimeo_video id=”852597089″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

