
Gwalior News : आपके घरों में बच्चा हो, शादी हो या फिर कोई अन्य शुभ अवसर किन्नर आपको दुआ देने आते आते हैं और बदले में आपसे बधाई के रूप में नेग ले जाते हैं, लेकिन ग्वालियर के चीनौर थाना क्षेत्र में रहने वाले किन्नरों के घर को निशाना बनाकर चोरों ने उनके घर में नेग से जुटाया गया एक लाख कैश और सोने चांदी के जेवर लेकर चोरी कर लिया और फरार हो गए, किन्नर पुलिस थाने गए लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने एसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया, पुलिस ने उन्हें मुश्किल से शांत कराया और भरोसा दिया कि चोर जल्दी पकड़े जायेंगे।
ग्वालियर एसपी ऑफिस पर अचानक कुछ किन्नर पहुंच गए और अपने अंदाज में तालियाँ पीटकर शोर करने लगे, शोर सुनकर पुलिस अधिकारियों ने जब उनकी वजह जाननी चाही तो किन्नर रौशनी ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ बधाई पर गई थी जब लौटकर आये तो घर के ताले टूटे हुए थे।
चीनौर थाना पुलिस पर लगाये आरोप
जब घर चैक किया तो वहां रखा एक लाख रुपये कैश, चांदी के बिछिये, पायल करधोनी और सोने की दो अंगूठी गायब मिले, हम चीनौर थाने गए तो पुलिस ने हमारी कोई सुनवाई नहीं की, किन्नरों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले जानते हैं कि चोर कौन हैं? चोर की माँ ने पुलिस से पैसे देने की बात भी की है ।
एसपी ऑफिस पर मिला आश्वासन
किन्नर रौशनी ने कहा कि जब चीनौर थाने में हमारी सुनवाई नहीं हुई इसलिए हम यहाँ एसपी ऑफिस आये हैं, यहाँ हमसे कहा गया है कि चोरी की शिकायत दर्ज की जाएगी और चोर भी जल्दी पकड़ा जायेगा, उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे चेले का जो सामान गया है वो मिल जाये हमारी FIR हो जाये अब देखते हैं पुलिस क्या करती है।
[dgv_vimeo_video id=”941238061″]
एडिशनल एसपी अखिलेश रेनवाल ने कहा कि किन्नर समाज के लोग आये थे उन्होंने शिकायत की है कि उनके घर में चोरी हुई है, चीनौर थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वो मामला दर्ज करे और आरोपियों की पहचान का र्जल्दी उनकी गिरफ़्तारी करे।
[dgv_vimeo_video id=”941237700″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

