
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Gwalior News : ग्वालियर की झाँसी रोड थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफल हासिल की है, पूछताछ में आरोपी ने 7 चोरियों को करना कुबूल किया है इसमें उसने चुराई 5 बाइक बेच दी, पुलिस ने चोर के कब्जे से दो बाइक जब्त कर ली हैं।
पुलिस चैकिंग में पकड़ा व्यक्ति निकला चोर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झाँसी रोड थाना अपनी नियमित वाहन चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका गया। रोके गये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम शशिकांत केवट पिता मनोज केवट निवासी भाण्डेर जिला दतिया, हाल निवासी चार शहर का नाका हजीरा जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया।
बाइक थी चोरी की, निकला वाहन चोर
पकड़े गये व्यक्ति के पास से मिली बाइक के वैध दस्तावेज पुलिस द्वारा चाहे गये तो उसके द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस को संदेह होने पर उससे गहनता से पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त बाइक विक्की फेक्ट्री से चोरी करना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया।
ग्वालियर- दतिया की 7 चोरी स्वीकार की
झाँसी रोड पुलिस द्वारा उक्त वाहन चोर को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तो उसके द्वारा झाँसी रोड, हजीरा एवं किलागेट क्षेत्र से 03 मोटरसायकिल एवं जिला दतिया से 04 मोटरसाइकिलों सहित कुल 07 मोटरसायकिलें चोरी करना स्वीकार किया, पूछताछ में चोर ने उसमें से 05 मोटरसाइकिल बेचना बताया है। पुलिस ने वाहन चोर की निशादेही पर थाना भांडेर जिला दतिया से चोरी की गई पेशन मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। पुलिस अब उन लोगों का पता लगा रही है जिन्हें इस चोर ने बाइक बेचीं हैं।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

