Gwalior News : शराब पीने से रोका तो सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी को मार दी गोली, मौके पर ही मौत, आरोपी पति फरार

पुलिस ने बेटी की शिकायत पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है, घटना के बाद आरोपी पति किशन राजावत फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
murar thana

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, पति शराब पीने का आदी था, पत्नी ने मना किया तो दोनों में झगड़ा हुआ और फिर पति ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से पत्नी को गोली मार दी, गोली लगते ही पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, मौका देखकर आरोपी पति फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला

घटना मुरार थाना क्षेत्र के लाल साहब की बगिया इलाके की है, यहां रहने वाला किशन राजावत सिक्योरिटी गार्ड है। आज उसका अपनी पत्नी सीमा राजावत से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया, आरोपी पति-पत्नी से शराब के लिए रुपए की डिमांड कर रहा था लेकिन जब पत्नी ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो दोनों में झगड़ा हुआ और फिर गुस्से में किशन राजावत ने अपनी में 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से उसके सीने पर गोली चला दी, गोली लगते ही मौके पर सीमा राजावत की मौत हो गई।

जब किशन ने सीमा को गोली मारी उस समय उसकी बेटी वहीं पर थी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी, हत्या की बात सामने आते ही एसपी धर्मवीर सिंह, सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे, मुरार थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव की जांच कराकर उसे पीएम के लिए भेज दिया। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया ने बताया कि पुलिस ने बेटी की शिकायत पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है, घटना के बाद आरोपी पति किशन राजावत फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”959513344″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews