Gwalior News : जन सुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंची महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला, जमीन पर कब्जे को लेकर थी परेशान

पति के पास मौजूद एक आवेदन से पता चलता है कि उन्होंने पट्टे के लिए पिछले साल आवेदन किया, कई बार जन सुनवाई में आये , हर बार अधिकारियों ने संबंधित अधिकारी को जाँच कर निराकरण के निर्देश दिए लेकिन निराकरण नहीं हुआ, इसलिए परेशान होकर सीमा ने आज आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।
Gwalior suicide attempt

Gwalior News : ग्वालियर कलेक्टर की जन सुनवाई में आज उस समय हडकंप मच गया जब वहां समस्या लेकर पहुंची एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, वहां मौजूद स्लोटाफ और अन्य लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया, उसके हाथ से बोतल छीन ली, महिला जमीन पर दबंगों के कब्जे से परेशान थी, उसने रोते हुए अपनी बात बताई, बाद में मेडिकल स्टाफ ने महिला का उपचार पर उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के मोहना में रहने वाली सीमा नागर महिला अपने पति गणेश और मासूम बच्चे के साथ कलेक्टर की जन सुनवाई में पहुंची, उसका कहना था कि उसकी जमीन पर दबंगों के कब्ज़ा कर लिया है , वो लंबे समय से प्रशासन और पुलिस से गुहार लगा रही है लेकिन कोई नहीं सुन रहा, मैं और मेरा परिवार दबंगों से परेशान है वो हमें खेती नहीं करने दे रहे।

जन सुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंची महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास 

प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्या सुन रहे थे तभी सीमा ने उसके पास मौजूद ज्वलनशील पदार्थ की बोतल निकाली और खुद पर उड़ेल ली, वो माचिस निकालकर आत्मदाह कर पाती उससे पहले हो वहां मौजूद स्टाफ ने उसे ऐसा करने से रोक दिया, महिला जोर जोर से रोने लगी और अर्ध बेहोशी की हालत में आ गई, कलेक्ट्रेट में मौजूद मेडिकल टीम ने स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की मदद से उसे जनसुनवाई कक्ष से बाहर निकाला और उसे प्रारंभिक उपचार दिया फिर जिला अस्पताल मुरार भेज दिया।

सरकारी जमीन पर खेती को लेकर है विवाद 

महिला के पति ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक उनका परिवार पिछले 30-40 साल से जिस जगह पर रहकर खेती कर रहे हैं उस पर गाँव के ही कुछ दबंगों ने कब्ज़ा कर लिया है, पति के पास मौजूद एक आवेदन से पता चलता है कि उन्होंने पट्टे के लिए पिछले साल आवेदन किया, कई बार जन सुनवाई में आये , हर बार अधिकारियों ने संबंधित अधिकारी को जाँच कर निराकरण के निर्देश दिए लेकिन निराकरण नहीं हुआ, इसलिए परेशान होकर सीमा ने आज आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

कलेक्टर ने कहा जमीन शासकीय, फिर भी जो मदद बन पड़ेगी करेंगे  

उधर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने तत्काल सभी एसडीएम से बात की तो मालूम चला कि सीमा नागर नामक महिला जिस जमीन की बात कर रही है और वो शासकीय है और वो उसपर खेती करती है, उसने जिसपर कब्जे के आरोप लगाये हैं वो व्यक्ति भी शासकीय जमीन पर ही खेती कर रहा है, उस व्यक्ति का और सीमा के परिवार का खेत की मेढ़ को लेकर विवाद है, फिर भी हमसे जो मदद बन पड़ेगी वो करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”984807413″]

[dgv_vimeo_video id=”984807584″]

[dgv_vimeo_video id=”984807686″]

[dgv_vimeo_video id=”984807766″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews