Gwalior News: बीच चौराहे पर युवक ने बाइक में लगाई आग, दहशत से थमा ट्रैफिक

Gwalior News

Gwalior News Today: मध्य प्रदेश (MP) के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी नई बाइक को एजेंसी के सामने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आग लगाते ही बाइक धूं-धूं कर जल उठी और सड़क के दोनों और ट्रैफिक रुक गया। लोगों को यह डर था कि कहीं पेट्रोल टैंक फट गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

गनीमत यह रही कि हादसे में पेट्रोल टैंक नहीं फटा लेकिन बाइक पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। अपनी ही बाइक को आग के हवाले करने वाला युवक मौके से अपने साथी के साथ भाग खड़ा हुआ। जानकारी के मुताबिक युवक ने नई बाइक खरीदी थी लेकिन उसके शॉकऑब्जर्वर में आवाज आ रही थी। एजेंसी वाले उसकी इस समस्या का हल नहीं निकाल पा रहे थे जिससे नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।

[dgv_vimeo_video id=”789293005″]

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक किसी संजीव खान नामक युवक की है, जिसे उसने 5 दिन पहले ही सिटी सेंटर में मौजूद बाइक कंपनी की एजेंसी से खरीदा था। बाइक में आवाज आ रही थी और युवक एजेंसी पर कई बार आकर इस समस्या के बारे में जानकारी दे चुका था। एजेंसी के इंजीनियर और कर्मचारी इस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रहे थे। शनिवार को भी युवक एजेंसी पर पहुंचा जहां उसे अपनी समस्या का समाधान नहीं मिला और उसने गुस्से में आकर अपनी बाइक को बीच चौराहे पर आग के हवाले कर दिया।

बाइक ने जैसे ही आग पकड़ ली युवक अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला लेकिन जलती हुई बाइक को देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ट्रैफिक पूरी तरीके से थम गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई लेकिन तब तक बाइक जलकर राख हो गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews