Gwalior News : ऑटो सवार दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 2 लाख रुपये का अवैध गांजा

संदेह होने पर दोनों ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उनके अंदर बादामी रंग के टैप से लिपटे हुए कुल 20 पैकेट रखे हुए मिले जिन्हे खोलकर चेक करने पर उनमें मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया।
Gwalior Police seized illegal ganja worth ₹2 lakh

Gwalior Police seized illegal ganja worth ₹2 lakh

ग्वालियर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, आरोपी इसे छत्तीसगढ़ से लेकर आये थे और ग्वालियर में खपाने वाले थे लेकिन पुलिस चैकिंग में पकड़े गए, पुलिस को इनके ट्रॉली बैग में एक एक किलो के 20 पैकेट मिले हैं, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस नशे से दूरी है जरूरी अभियान की समाप्ति के बाद भी कड़ी नजर बनाये हुए है, चैकिंग पॉइंट्स पर विशेष निगरानी बरती जा रही है,  और इसी के चलते पुलिस को ये सफलता मिली है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना इंदरगंज की टीम बीती रात नदी गेट पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान उन्हें एक ऑटो में दो युवक दिखाई दिए, पुलिस ने ऑटो रोककर पूछताछ करनी चाहती तो वे उतरकर तेज तेज कदमो से जाने लगे, पुलिस ने पीछा उन्हें पकड़ा तो उनके चेहरे के हावभाव बदल गए।

1-1 किलो के पैकेट में था 20 किलो गांजा 

पुलिस को शक हुआ तो उनसे उनके पास मौजूद ट्रॉली बैग के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, गड़बड़ी की आशंका होने पर पुलिस ने दोनों युवकों के ट्रॉली बैग खुलवाये तो उसमें गांजा भरा मिला, दोनों ट्रॉली बैगों में 10-10 किलो गांजा भरा मिला जो एक एक किलो के वजन में था।

जब्त गांजे की कीमत 2 लाख रुपये 

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सौरभ राठौर निवासी चन्दन नगर ग्वालियर थाना और देवेश इटालिया निवासी शब्द प्रताप आश्रम थाना बहोड़ापुर बताये। तस्करों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर आये थे और ग्वालियर में इसे खपाने वाले थे, पुलसी ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज का रलिया हिया जब्त किये गए गांजे की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है ,पुलिस  दोनों आरोपियों से अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews