पुलिस की सख्ती- लॉक डाउन तोड़ा तो कटेगा 1000 रुपये का चालान

पुलिस की सख्ती- लॉक डाउन तोड़ा तो कटेगा 1000 रुपये का चालान

ग्वालियर।अतुल सक्सेना.

लोगों को घरों में रहने की अपील करने वाली ग्वालियर पुलिस अब लॉक डाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही है जो बिना किसी वजह सड़क पर निकल रहे हैं। चालान की राशि 1000 रुपये तक हो सकती है।

ग्वालियर की पुलिस पिछले कई दिनों से लगातार शहर के लोगों से घर में ही रहने की अपील कर रही थी लेकिन फिर भी कुछ लोग बिना कारण सड़कों पर घूम रहे थे। बार बार समझाईश के बाद भी जब लोगों का बेवजह सड़कों पर निकलना बंद नहीं हुआ तो पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने चालानी कार्रवाई के आदेश दिये हैं। जिसके बाद शहर में सख्ती बढ़ गई है। पुलिस कर्मी शहर में निकल रहे लोगों को रोककर उनसे बाहर निकलने की वजह पूछ रहे हैं यदि कारण उचित है तो उन्हें जाने दिया जा रहा है वरना उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस समय 1000रुपये तक का चालान काट रही है।

गौरतलब है कि देश में लागू लॉक डाउन के बीच ग्वालियर में टोटल लॉक डाउन चल रहा है इस दौरान पूरा बाजार बंद है, किराना दुकानें बंद हैं, बैंक बंद हैं, राशन दुकानें बंद है। केवल चिंहित पेट्रोल पंप और चिंहित मेडिकल स्टोर ही खुले हुए हैं बावजूद इसके लोग बेवजह घर के बाहर निकल रहे हैं इसीलिए ऐसे ही लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने सख्ती और चालानी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालान के डर से बेवजह घर से निकलने वालों पर अंकुश लगेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews