Amit Shah के दौरे को लेकर ग्वालियर पुलिस एक्टिव, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, 2000 पुलिस फोर्स की होगी तैनाती

Amit shah

Gwalior News : ग्वालियर चंबल संभाग की चारों लोकसभा सीटों के जीत की रणनीति बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कल रविवार को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर ग्वालियर पुलिस सतर्क है और अभी से एक्टिव मोड में आ गई है। आईजी अरविंद सक्सेना ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री की सुरक्षा में 2000 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह रविवार 25 फरवरी को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, वे सबसे पहले ग्वालियर आयेंगे, यहाँ वे भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ग्वालियर के बाद अमित शाह खजुराहो जायेंगे और वहाँ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और उसके बाद शाम को भोपाल पहुंचेंगे जहाँ कुशा भाऊ ठाकरे सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

अमित शाह ग्वालियर के होटल आदित्याज में ग्वालियर क्लसटर की चारों लोकसभा सीटों, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना के सांसदों, विधायकों, क्लसटर प्रभारियो सह प्रभारियों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और जीत के लिए रणनीति बनाएंगे इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों मौजूद रहेंगे।

गृह मंत्री के दौरे को लेकर अभी से पुलिस एक्टिव हो गई है। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा में बहुत सतर्क रहने रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं होगी।

आईजी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी, हाई राइज बिल्डिंग पर पुलिस तैनात रहेगी, करीब 2000 पुलिस अधिकारी और अधिकारी पूरे दौरे के दौरान तैनात रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”916298688″]

पुलिस ने आज अमित शाह की सुरक्षा को देखते हुए महाराज पुरा एयरपोर्ट से होटल आदित्याज तक पूरे रूट का निरीक्षण किया और कारकेड निकाला। उन्होंने कहा कि ट्रैफ़िक प्लान भी ऐसा रहेगा कि ना वी आई पी और ना जनता किसी को परेशानी नहीं होगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews